view all

फ्रांसिस एच अर्नोल्ड को मिला नोबेल केमिस्ट्री पुरस्कार

1901 में दिए गए पहले पुरस्कार के साथ अब तक 892 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार मिला है, लेकिन इनमें महिलाओं की संख्या महज 48 हैं

FP Staff

फ्रांसिस एच अर्नोल्ड (अमेरिका), जॉर्ज पी स्मिथ (अमेरिका), सर जॉर्ज पी विंटर (ब्रिटेन) को केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया.

नोबेल पुरस्कार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, लेकिन पुरस्कार के लिए इस साल के नामों की घोषणाओं ने धुंधले पड़े उन सवालों पर नई रोशनी डाली है कि आखिर क्यों चंद महिलाएं ही विद्धतजनों की इस जमात का हिस्सा हैं और वह भी खासकर विज्ञान के क्षेत्र में उनकी मौजूदगी बहुत कम क्यों है?

शरीर विज्ञान/चिकित्सा विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार के साथ नोबेल पुरस्कारों की घोषणाएं सोमवार से शुरू हुई थी.

1901 में दिए गए पहले पुरस्कार के साथ अब तक 892 व्यक्तियों को नोबेल पुरस्कार मिला है, लेकिन इनमें महिलाओं की संख्या महज 48 हैं. इनमें से 30 महिलाओं ने या तो साहित्य या फिर शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीता था.

इसके अलावा सिर्फ एक महिला ने इकोनॉमिक्स के लिए पुरस्कार जीता है, जो तकनीकी रूप से नोबेल पुरस्कार तो नहीं है लेकिन इन पुरस्कारों से संबद्ध जरूर है.

(भौतिकी में अश्किन, मौरू और डोना स्ट्रिक्लैंड को मिला 2018 का नोबेल पुरस्कार)