view all

Cute Pic : बर्थडे के बाद मम्मी-पापा संग घुड़सवारी करने निकले नन्हे नवाब तैमूर, देखिए तस्वीर

भले ही तैमूर ने अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन विदेश में मनाया हो लेकिन 8 दिसंबर को तैमूर की मां करीना ने उनके लिए मुंबई में अपने घर पर प्री-जन्मदिन का जश्न आयोजन किया था. जहां सोहा अली खान के साथ उनकी बेटी इनाया और तैमूर ने मिलकर अपने कई दोस्तों के साथ पार्टी की

Ankur Tripathi

बॉलीवुड के नन्हे नवाब यानी तैमुर अली खान आज के दौर में सलमान खान जितने ही लोकप्रिय हैं. ये बात हम नहीं सलमान खान खुद कह चुके हैं. ऐसे में 21 को तारिक के दिन तैमूर अली खान का दूसरा जन्मदिन मनाया गया. जहां सैफ के साथ करीना कपूर ने तैमूर के जन्मदिन को भारत से दूर केपटाउन में मनाया. ऐसे में केपटाउन से इस परिवार की कई तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में तैमूर अपने माता- पिता के साथ घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं . इस तस्वीर में यह तीनों ही अलग अलग घोड़े पर सवार हैं. जहां सभी ने सर पर हेलमेट भी लगाया हुआ है. हाल ही में कुछ दिन पहले भी तैमूर को घोड़े की सवारी करते देखा गया था. वाकई तैमूर नवाब हैं घोड़े चलाना तो आना ही चाहिए.

[ यह भी पढ़ें : KGF Box Office Day 1 : 'जीरो' को पछाड़ आगे निकली साउथ की फिल्म 'KGF', जुटाए इतने करोड़ ]

भले ही तैमूर ने अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन विदेश में मनाया हो लेकिन 8 दिसंबर को तैमूर की मां करीना ने उनके लिए मुंबई में अपने घर पर प्री-जन्मदिन का जश्न आयोजन किया था. जहां सोहा अली खान के साथ उनकी बेटी इनाया और तैमूर ने मिलकर अपने कई दोस्तों के साथ पार्टी की . इस पार्टी में सभी ने खूब मस्ती की थी. वहीं पार्टी की कुछ खास तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं.