view all

Sad News : रणबीर कपूर की दादी कृष्‍णा राज कपूर का मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन

इस खबर के बाद से बॉलीवुड में शोक का माहोल है. ऐसे में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां ऋषि कपूर के घर पहुंच रही हैं

Ankur Tripathi

बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्‍णा राज कपूर का मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. कृष्‍णा राज कपूर कुछ समय से बीमार चल रही थीं. इस खबर के बाद से बॉलीवुड में शोक का माहौल है. ऐसे में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां ऋषि कपूर के घर पहुंच रही  हैं.

आपको बता दें, राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कुमार (87) की तबीयत बहुत खराब चल रही थी. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार सुबह कृष्‍णा राज कपूर ने अंतिम सांस ली.


[ यह भी पढ़ें : Video: तनुश्री-नाना विवाद को लेकर 2008 में गणेश आचार्य ने दिया था ये बयान, चौंक जाएंगे आप ]

इस खबर के आते ही उनके पुत्र और एक्टर  रणधीर ने अपना बयान जारी कर कहा. ''आज सुबह मैंने अपनी मां को खो दिया. .''