view all

Revealed: इस डिजाइनर को मिला प्रियंका चोपड़ा की शादी के लहंगे का ऑर्डर

नवंबर में होगी निक और प्रियंका की शादी, इस डिजाइनर को मिला प्रियंका चोपड़ा की शादी के लहंगे का ऑर्डर

Ankur Tripathi

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके विदेशी राजकुमार निक जोनस की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खलबली मचाती रहती हैं. ऐसे में अब ये खबर है कि नवंबर में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध जाएगी. इसी वजह है ये जोड़ी मुंबई से लेकर जोधपुर तक शादी के लिए जगह की रेकी करते स्पॉट हो रही है. हाल ही में इस जोड़ी को जोधपुर में देखा गया था. वहीं स्पॉटबॉय वेबसाइट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी शादी का लहंगा तय कर लिया है.


प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला से मिलने पहुंची थी जहां उन्होंने डिजाइनर से 6 घंटे तक बातचीत की और कई लहंगों को पहन कर देखा. स्पॉटबॉय के मुताबिक ''प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीती रिवाज से अपनी शादी को अंजाम देंगे. साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी और संदीप खोसला को उनकी शादी का लहंगा बनाने की जिम्मेदारी दी है. जहां प्रियंका ने 6 अक्टूबर को डिजाइनर से मुंबई में मुलाकात की थी. ''

[ यह भी पढ़ें :  #MeToo: रोहित रॉय पर महिला ने लगाया जबरदस्ती करने का आरोप, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन ]

खबरों की मानें तो अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई. जिस वजह से निक मिड नवंबर में मुंबई आएंगे और यहां यह जोड़ी अपनी शादी की तैयारियां शुरू करेगी. इस जोड़ी के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका की शादी भी अगले महीने नवंबर में होने वाली है.