live
S M L

68 वां गणतंत्र दिवस: तिरंगे के रंगों की रोशनी में नहाई 'बुर्ज खलीफा'

यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है.

Updated On: Jan 25, 2017 10:22 PM IST

FP Staff

0
68 वां गणतंत्र दिवस: तिरंगे के रंगों की रोशनी में नहाई 'बुर्ज खलीफा'

भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत 'बुर्ज खलीफा' 25 जनवरी की रात को तिरंगे के रंगों की रोशनी से  पूरी रात जगमगाएगी.

'बुर्ज खलीफा' के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने अंग्रेजी और अरबी भाषा में अपने ट्वीट में बताया, 'आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार एलईडी प्रकाश से भारत का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे'.

बुर्ज खलीफा दुबई में स्थित है. इसे बनाने में आठ अरब डॉलर की लागत आई है. यह 828 मीटर ऊंची है और इसमें 168 मंजिल हैं. यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है.

इसका नाम अबु धाबी के शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर रखा गया है.

इस बार अबु धाबी के शहजादे मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि हैं.

'बुर्ज खलीफा' का ट्विटर अकाउंट ट्वीट के जरिए एलईडी प्रकाश से जगमगाते 'बुर्ज खलीफा' की तस्वीरों को जारी कर रहा है.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi