live
S M L

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 22 की मौत 15 लापता

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई.

Updated On: Oct 13, 2018 06:39 PM IST

Bhasha

0
इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 22 की मौत 15 लापता

इंडोनेशिया में भूंकप और सुनामी के बाद अब बाढ़ ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है. इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हैं. मृतकों में अधिकतर एक मदरसे के बच्चे हैं.

स्थानीय पुलिस प्रमुख इसानी सिनुहाजी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उत्तर सुमात्रा प्रांत के मांडैलिंग नताल जिले के मौरा सालाडी गांव में बाढ़ और भूस्खलन में एक मदरसा तबाह हो गया और 21 बच्चे बह गए. उन्होंने बताया कि बचावकर्ताओं ने घंटों बाद कीचड़ और मलबे में से 11 बच्चों के शव निकाले. राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने बताया कि बचावकर्ता 10 अन्य बच्चों की तलाश कर रहे हैं जो अब भी लापता हैं.

उन्होंने बताया कि मांडैलिंग नताल में एक कार में से दो शव मिले. यह कार बाढ़ में बह गई थी. इसी इलाके में 17 घर ढह गए और पांच घर बह गए थे. प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के आठ इलाकों में भूस्खलन हुआ है और सिबोलगा जिले में भूस्खलन की चपेट में 29 घर आए और करीब 100 इमारतों में बाढ़ का पानी घुस गया जिसमें चार ग्रामीणों की मौत हो गई.

वहीं इंडोनेशिया के शहर पालू में आए भूकंप और सुनामी की वजह से मरने वालों की संख्या 2,000 से ज्यादा पहुंच चुकी है. अधिकारियों ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हजारों लोग अब भी लापता हैं.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi