रिलायंस जियो ने 31 मार्च से पहले प्राइम मेंबर बने यूजर्स को एक तोहफा दिया है. बताया जा रहा है कि जियो ने प्राइम प्री-पेड यूजर्स के लिए ‘बाय वन गेट वन’ ऑफर दिया है. ऑफर के तहत जियो प्राइम प्री-पेड यूजर्स को अतिरिक्त डाटा लाभ मिलेगा. हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए हैं. यह 31 मार्च से पहले रिचार्ज पर ही वैलिड होगा.
303 रुपए का रिचार्ज कराने पर प्राइम यूजर्स को 5 जीबी मुफ्त डाटा मिलेगा जबकि 499 रुपए का रिचार्ज करने पर 10 जीबी डाटा मिलेगा. यह अतिरिक्त डाटा 1 अप्रैल से लागू होगा व 28 अप्रैल तक चलेगा.
हालांकि कुछ सूत्रों का दावा है कि आप कई बार रिचार्ज कराकर आगे महीनों के लिए भी फायदा उठा सकते हैं. जैसे कि अगर आपने 303 रुपए का पैक दो बार रिचार्ज कराया जिससे पहली बार आपको मिला 5जीबी अतिरिक्त डाटा 1 से 28 अप्रैल लागू मिलेगा तो वहीं दूसरी बार 5 जीबी अतिरिक्त डाटा 29 अप्रैल से 26 मई तक रहेगा.
जाहिर है इसके लिए आपका प्राइम मेंबर होना जरूरी है. रिलायंस के प्राइम ऑफर को सब्स्क्राइब करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है. 31 मार्च तक 99 रुपए में प्राइम ऑफर लिया जा सकता है. 31 मार्च तक बीच अपने माइजियो (MyJio) ऐप या जियोडॉटकॉम (jio.com) पर जाकर प्राइम मेंबर बन सकते हैं. इसके अलावा रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो रिटेल स्टोर या किसी अन्य जियो पार्टनर स्टोर पर जाकर भी प्राइम मेंबरशिप ली जा सकती है.
रिलायंस जियो के डाटा प्लान
प्लान (रु) | जियो प्राइम प्रीपेड | जियो प्राइम पोस्टपेड | नॉन-प्राइम प्रीपेड | नॉन-प्राइम पोस्टपेड | लिमिट |
19 | 200एमबी | अनुपलब्ध | 100एमबी | अनुपलब्ध | नहीं |
49 | 600एमबी | अनुपलब्ध | 300एमबी | अनुपलब्ध | नहीं |
96 | 7जीबी | अनुपलब्ध | 600MB | अनुपलब्ध | 1जीबी डेली (प्राइम) |
149 | 2जीबी | अनुपलब्ध | 1जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
303 | 28जीबी | 30जीबी | 2.5जीबी | 2.5जीबी | 1जीबी डेली (प्राइम) |
499 | 56जीबी | 60जीबी | 5जीबी | 5जीबी | 2जीबी डेली (प्राइम) |
999 | 60जीबी | 60जीबी | 12.5जीबी | 12.5जीबी | नहीं |
1,999 | 125जीबी | अनुपलब्ध | 30जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
4,999 | 350जीबी | अनुपलब्ध | 100जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
9,999 | 750जीबी | अनुपलब्ध | 200जीबी | अनुपलब्ध | नहीं |
(डिसक्लोजर: फ़र्स्टपोस्ट हिंदी नेटवर्क 18 का हिस्सा है, जिसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है)
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.