live
इटली में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है. यहां 1300 से अधिक रोबोट ने एक साथ डांस किया है. इस परफॉर्मेंस को गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिली है.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक कुल 1372 रोबोट ने एक साथ डांस किया. इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इतनी बड़ी संख्या में रोबोट ने पहली बार डांस किया है.
Dance robots dance! Check out the cool moves these bots are doing https://t.co/k1EDH96DT6 pic.twitter.com/GQHctH0R6W
— GuinnessWorldRecords (@GWR) March 29, 2018
टेक्नोलॉजी की कंपनियों ने साल 2016 के बाद से डांसिंग रोबोट बनाना शुरू किया है. इस रिकॉर्ड् को 'मोस्ट रोबोट्स डांसिंग सिमल्टैनियशली' नाम दिया गया है.
पिछले साल चीन में इसी तरह की एक प्रतियोगिता हुई थी. जिसमें 1069 रोबोट्स ने एक साथ डांस किया था और रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन इस नए रिकॉर्ड से इसकी संख्या बढ़कर 1372 हो गई है.
इस डांस रिकॉर्ड में अल्फा 1 एस रोबोट का उपयोग किया गया है. जो कि सिर्फ 40 सेमी लंबा और एक प्लास्टिक कोटिंग के साथ एल्यूमीनियम मिश्र धातु से बना है. इसे काफी लचीला माना जाता है, जो कई तरह से घूम सकता है.
रोबोट का निर्माण चीनी कंपनी यूबीटीईएफ़ ने किया था, जिसने 2016 में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ने वाला डांसिंग रोबोट भी बनाया था.




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.