बीते रविवार स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया था. इस खिताब को जीतने के बाद भी भले ही उनकी रैंकिंग नहीं बदली हो, लेकिन वे शीर्ष पर आने से मात्र 155 अंक ही पीछे हैं. हाल में जारी हुई एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर 9760 अंक के साथ राफेल नडाल काबिज हैं, जिन्हें आॅस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में चोट के कारण बाहर होना पड़ा था. वहीं फेडरर 9605 अंक के साथ दूसरे पायदान पर हैं.
साल के पहले ग्रैंड स्लैम के रनर अप मारिन चिलिच को तीन स्थान का फायदा हुआ और वे छठें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए, जो उनके करियर की अब तक की सबसे अच्छी रैंक है. वहीं टूर्नामेंट में सबको चौंकाते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने वाले साउथ कोरिया के हियोन चुंग लंबी छलांग लगाते हुए अपने करियर की सबसे अच्छी रैंक पर पहुंच गए हैं. चुंग 58वें स्थान से सीधे विश्व के 29वें नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं.
विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सार्बिया के नोवाक जोकोविच को एक स्थान का फायदा हुआ, वे 14वें पायदान से 13वें पर आ गए. आॅस्ट्रेलियन ओपन में चुंग ने प्री क्वार्टर फाइनल में जोकोविच को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था. इसके अलावा तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टॉन वावरिंका टूर्नामेंट में अपने खराब प्रदर्शन के चलते शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं. वे नवें पायदान से गिरकर 15वें पर पहुंच गए।
रैंक | खिलाड़ी | अंक |
1 | राफेल नडाल | 9,760 |
2 | रोजर फेडरर | 9,605 |
3 | मारिन चिलिच | 4,960 |
4 | ग्रिगोर दिमित्रोव | 4,630 |
5 | एल्कजेंडर ज्वेरेव | 4,610 |
6 | डोमेनिक थीम | 4,060 |
7 | डेविड गोफिन | 3,460 |
8 | जैक सॉक | 2,880 |
9 | हुआन मार्टिन डेल पोत्रो | 2,815 |
10 | पाब्लो कारीनो बुस्ता | 2,705 |
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.