साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातर दूसरे वनडे में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम अस्थायी रूप से विश्व की शीर्ष एकदिवसीय टीम बन गई है. सीरीज शुरू होने से पहले मेजबान साउथ अफ्रीका शीर्ष पर कायम थी, लेकिन विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टॉप पर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगाया. गौरतलब है कि मेहमान टीम ने रविवार को सेंचुरियन वनडे में साउथ अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर छह मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है.
सीरीज शुरू होने से पहले अंदाजा लगाया जा रहा था कि अगर भारत सीरीज को 4-2 से या इससे भी अधिक अंतर से जीत लेता है तो वह शीर्ष पर आ जाएगा, लेकिन अब टीम इंडिया के खेल को देखकर लगता है कि वो इस अस्थायी रैंकिंग को जल्द ही स्थायी कर लेगी.
टेस्ट रैंकिंग में पहले से ही शीर्ष पर काबिज भारतीय टीम वनडे में भी उसके करीब पहुंच गई है और अब उसके पास एक मौका है टी-20 में भी शीर्ष पर पहुंचने का. वनडे रैंकिंग में विश्व विजेता आॅस्ट्रेलिया नीचे गिरते हुए पांचवें स्थान पर आ गई है वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता पाकिस्तान छठे पायदान पर है.
टीम | मैच | अंक | रेटिंग
|
भारत | 58 | 7021 | 121 |
साउथ अफ्रीका | 55 | 6526 | 119 |
इंग्लैंड | 59 | 6871 | 116 |
न्यूजीलैंड | 57 | 6550 | 115 |
आॅस्ट्रेलिया | 57 | 6376 | 112 |
पाकिस्तान | 51 | 4877 | 96 |
बांग्लादेश | 39 | 3518 | 90 |
श्रीलंका | 72 | 6063 | 84 |
वेस्टइंडीज | 43 | 3260 | 76 |
जिम्बाब्वे | 45 | 2380 | 53 |
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.