187 / 3 | Overs19.5 | R/R9.42 | Fours18 | Sixes6 | Extras4 |
Match Status: Match Ended
Match Result: Rising Pune Supergiant beat Mumbai Indians by 7 wickets
Batsman | Status | R | B | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|
Steven Smith (C) | 84 | 54 | 7 | 3 | |
MS Dhoni (W) | 12 | 12 | 1 | 0 |
नए कप्तान स्टीवन स्मिथ और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जुगलबंदी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के आईपीएल 10 में अभियान की शानदार शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण होगी. पुणे का गुरुवार को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के साथ मुकाबला होगा.
पूर्व भारतीय कप्तान धोनी पिछले साल आईपीएल की नई टीम बनी पुणे के कप्तान थे लेकिन 10 वें सीजन के लिए पुणे फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तानी से हटाकर ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ को नया कप्तान बना दिया. धोनी को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर खासी बहस छिड़ी लेकिन टीम प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि धोनी टीम की रणनीति का हिस्सा रहेंगे और स्मिथ की कप्तानी की कुशलता को देखते हुए उन्हें इस बार बागडोर सौंपी गयी है.
स्मिथ हाल में भारत के खिलाफ अपनी कप्तानी में टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गए थे और इस सीरीज के दौरान उनके कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ कड़वाहट भरे अनुभव रहे थे लेकिन अब जब आईपीएल शुरू हो गया है तो स्मिथ और पुणे टीम के भारतीय खिलाड़ियों ने इस कड़वाहट को कहीं पीछे छोड़ दिया है.
धोनी की कप्तानी में पुणे टीम का गत वर्ष प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था लेकिन टीम इस बार नए कप्तान के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है.
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.
Apr 6, 2017
अब हम आपसे शुक्रवार यानी कल फिर मिलेंगे.. केकेआर और गुजरात लायंस के बीच मुकाबले के साथ.
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बता रहे हैं कि मैच उन्होंने हारा नहीं है, पुणे टीम ने जीता है.
पुणे के लिए पहले इमरान ताहिर ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए. उसके बाद रहाणे ने 60 और स्मिथ ने नॉट आउट 84 रन बनाए
स्टीव स्मिथ 84 रन बनाकर नॉट आउट रहे..धोनी ने 12 गेंद में 12 रन बनाए
सात विकेट से जीते पुणे सुपरजायंट...अजिंक्य रहाणे ने जो नींव रखी थी, उस पर जीत की इमारत खड़ी की स्टीव स्मिथ ने
राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने अपने घर में आईपीएल का पहला मैच जीता
एक और छक्का... स्टीव स्मिथ ने स्क्वायर लेग के ऊपर से एक और छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया
92 मीटर दूर जाकर गिरी गेंद
छक्का... स्टीव स्मिथ के बगैर ये नहीं हो सकता था...इस छक्के से अब दो गेंद में चार रन की जरूरत रहने दी है
पिछली 15 गेंद में सिर्फ 20 रन बने हैं...
स्मिथ स्ट्राइक पर
एक बार फिर एक ही रन.. तीन गेंद में दस रन
सिर्फ एक रन... अब चार गेंद... 11 रन
पांच गेंद 12 रन
जोरदार शॉट.. सीधा सामने स्टंप्स पर लगी गेंद.. एक रन
पोलार्ड आखिरी ओवर कर रहे हैं.. धोनी स्ट्राइक पर
आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत है.. धोनी ही स्ट्राइक पर होंगे.
ड्रॉप.. टिम साउदी ने बाउंड्री पर कैच छोड़ दिया.. धोनी को एक रन मिला...
अब सात गेंद में 14 रन की जरूरत
दो गेंद पर रन नहीं बना था.. दबाव था.. .धोनी ने उसे हटाया.. छोटी गेंद थी.. स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका
लगातार दो डॉट बॉल खेली हैं धोनी ने.. दबाव बढ़ रहा है.. दोनों बार बल्ले और गेंद का मिलन नहीं हो पाया.
स्मिथ ने भी एक रन लिया.. 18 रन.. दस गेंदों में
एक रन लेकर धोनी दूसरे छोर पर पहुंचे.. जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं.. स्ट्राइक पर अब स्मिथ
अब दो ओवर में 20 रन बनाने हैं...
चौका... आखिरी गेंद पर मिड विकेट बाउंड्री के बाहर गेंद पहुंचाई स्टीव स्मिथ ने... चौके के साथ इस ओवर में बने सात रन
बहुत अच्छा ओवर अब तक.. सिर्फ तीन रन बने हैं पांच गेंदों में
मैक्लेनेगन की पहली दो गेंदों में सिर्फ एक रन बना है..