आईपीएल की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी तक सात खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल कर लिया है और अभी उनके पर्स में 25 करोड़ 90 लाख रुपए बचे हैं. पंजाब ने सबसे पहले आर अश्विन को 7 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा.
छह खिलाड़ियों में से पंजाब ने दो विदेशी खिलाड़ी एरोन फिंच और डेविड मिलर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. पंजाब में टीम में अभी फिंच, मिलर और करुण नायर के रुप में तीन बैट्समैन, लोकेश राहुल के रूप में एक विकेटकीपर, अश्विन के रूप में एक बॉलर और युवराज सिंह के रूप में एक आॅल राउंडर को शामिल किया है. काफी समय में अपनी पुरानी फॉर्म में लौटने की कोशिश कर रहे युवराज सिंह को उनकी बेस प्राइज दो करोड़ रुपए में ही खरीदा गया. वहीं पंजाब ने सबसे ज्यादा खर्च विकेटकीपर केएल राहुल पर किया. मार्कस स्टोइनिस को पंजाब ने राइट टू मैच का कार्ड इस्तेमाल करते हुए खरीदा. वहीं अक्षर पटेल को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था.
We will now break for lunch and it's been a very eventful first session. This is where we stand so far. What do you make of our buys sheron? #LivePunjabiPlayPunjabi #IPLAuction pic.twitter.com/URKeY54wkf
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) January 27, 2018
राहुल को खरीदने में उन्होंने 11 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. जबकि उनकी बेस प्राइज दो करोड़ थी. राहुल ने आईपीएल में 39 मैच खेले हैं, जिसमें 725 रन बनाए. टीम में अभी तक दूसरे महंगे खिलाड़ी अश्विन है, जिन्हें 7 करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा गया. अश्विन ने 111 मैच में 100 विकेट लिए, साथ ही 231 रन भी बनाए.
We have used our RTM card on @MStoinis to retain the allrounder for 6.20 Crores. Welcome back to the pride Marcus! #IPLAuction
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) January 27, 2018
किंग्स इलेवन पंजाब
नाम | बेस प्राइस | सोल्ड पाइस |
अक्षर पटेल | रिटेन | 6.75 करोड़ |
युवराज सिंह | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
करुण नायर | 50 लाख | 5.60 करोड़ |
केएल राहुल | 2 करोड़ | 11 करोड़ |
डेविड मिलर | 1.5 करोड़ | 3 करोड़ |
एरॉन फिंच | 1.5 करोड़ | 6.20 करोड़ |
आर. अश्विन | 2 करोड़ | 7.60 करोड़ |
मार्कस स्टोइनिस | 2 करोड़ | 6.20 करोड़ |
मयंक अग्रवाल | 20 लाख | 1 करोड़ |
अंकित राजपूत | 30 लाख | 3 करोड़ |
मनोज तिवारी | 50 लाख | 1 करोड़ |
मोहित शर्मा | 1.50 करोड़ | 2.40 करोड़ |
मुजीब जदरान | 50 लाख | 4 करोड़ |
बरिंदर सरां | 50 लाख | 2.20 करोड़ |
एंड्रयू टाइ | 1 करोड़ | 7.20 करोड़ |
अक्षदीप नाथ | 20 लाख | 1 करोड़ |
बेन ड्वार्श्विस | 20 लाख | 1.40 करोड़ |
प्रदीप साहू | 20 लाख | 20 लाख |
मयंक डागर | 20 लाख | 20 लाख |
क्रिस गेल | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
मंजूर दार | 20 लाख | 20 लाख |
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.