साउथ अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बुधवार को इतिहास रच दिया. पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन उन्होंने शॉन पोलाक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकन गेंदबाज बन गए. 35 साल के स्टेन ने पहले दिन के सातवें ओवर में फखर जमां को डीन एल्गर के हाथों स्लिप में कैच करवा दिया. टेस्ट क्रिकेट में जमान उनके 422वें शिकार बने.
शॉन पोलाक ने 108 टेस्ट मैच में 421 विकेट लिए थे, जबकि स्टेन ने 89वें मैच में ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. स्टेन शीर्ष 10 ऑल टाइम विकेट टेकर की सूची में रिचर्ड हेडली 431 से पीछे हैं. साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज ने जुलाई 2015 में टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे किए थे. तेजी से 400 के क्लब में होने वालों की सूची में वह हेडली के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है. स्टेन ने मात्र 80 मैच में यह किया था. इस सूची में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन 72 मैचों के साथ शीर्ष पर हैं.
पोलाक ने सोशल मीडिया पर की तारीफ
Well done @DaleSteyn62 pic.twitter.com/YzZM7O7ghg
— Shaun Pollock (@7polly7) December 26, 2018
खुद का रिकॉर्ड टूटने के बाद शॉन पोलाक ने सोशल मीडिया पर डेल स्टेन की जमकर तारीफ की. उन्होंने स्टेन को बधाई देते हुए कहा कि वह साउथ अफ्रीका के बेहतरीन गेंदबाज हैं और वह इस रिकॉर्ड के पूरी तरह से हकदार हैं. पोलाक के अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि स्टेन हम आपको सलाम करते हैं.
साउथ अफ्रीका के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
गेंदबाज | मैच | पारी | विकेट | 5 विकेट | 10 विकेट |
डेल स्टेन* | 89 | 162 | 422* | 26 | 5 |
शॉन पोलक | 108 | 202 | 421 | 16 | 1 |
मखाया नतिनी | 101 | 190 | 390 | 18 | 4 |
एलन डोनाल्ड | 72 | 129 | 330 | 20 | 3 |
मोर्नी मॉर्केल | 86 | 160 | 309 | 8 | 0 |
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.