live
एक बार की बात है मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो कहीं गए. एक महिला ने उनसे कोई पेंटिंग बनाने की गुजारिश की. पिकासो ने वहां मौजूद चीजों से कुछ बनाया और नीचे अपने दस्तखत कर दिए. महिला कुछ ‘शानदार पेंटिंग’ जैसे की उम्मीद कर रही थी. पिकासो ने तीखी लकीरों से कुछ बना दिया था. बहरहाल बाद में महिला ने वो पेंटिंग किसी विशेषज्ञ को दिखाई तो वो कलेक्टर उसे इसकी भारी कीमत देने को तैयार हो गया.
पिकासो उन पेंटर्स में से है जिनका दस्तखत किया हुआ एक कैनवास भी किसी को करोड़पति बना सकता है. ज्यादातर लोगों को आश्चर्य होता है कि आखिर क्यों पिकासो के बनाए ‘कुछ भी’ की कीमत करोड़ों में होती है.
पिकासो के काम की सबसे ज्यादा कीमत उनके पेंटिंग को दिए गए नए आयाम के चलते है. पिकासो ने कम से कम रेखाओं में कोई स्ट्रक्चर बनाना सिखाया. दो तीन लाइनों में ही आपको समझ आ जाए कि किसकी बात की गई है. उनके बाद से दुनिया भर के पेंटर लगभग उसी को फॉलो कर रहे हैं. कला की दुनिया में किसी की महानता उसके रूपक से तय होती है. जैसे एम एफ हुसैन अपनी बहुत मोटी आउटलाइन के चलते बिलकुल अलग तरह की पेंटिंग बनाते थे. इसी तरह आज की तारीख में भारत के सबसे बड़े आर्टिस्ट्स में से एक सुबोध गुप्ता अपने इंस्टॉलेशन बर्तनों के साथ ही बनाते हैं.

अपने चित्रों में नीले रंग का खूब इस्तेमाल करने वाले पिकासो ने घनवाद (क्यूबिज्म) की शुरुआत की. सात साल की उम्र से पेंटिंग की ट्रेनिंग लेने वाले पिकासो को मॉर्डन आर्ट पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले तीन पेंटरों (पाब्लो पिकासो, हेनरी मेटीस और मार्शल डशहैंप) में प्रमुख माना जाता है.
पिकासो एक साथ कई चित्रों पर काम करते थे. उम्र के हर दशक में उनके प्रेम संबंधों की चर्चाएं आम रहती थीं. उन्होंने अमीरों से अपने चित्रों के लिए अथाह पैसा वसूल किया. वहीं कला के कद्रदानों, संग्राहलयों और आर्ट को समझने वालों को अपने चित्र मुफ्त में दिए. कहते हैं कि दुनिया में पिकासो ने जितना पैसा कला से कमाया, उतना कोई और कला या साहित्य की रॉयल्टी से नहीं कमा सका है. आप उनके कुछ प्रसिद्ध चित्र और उनका भारतीय कला पर प्रभाव देखिए.






हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.