live
मन्ना डे यानी हिंदी सिनेमा के विशेषज्ञ गायक. जब कोई ऐसा गीत आया जिसे सुपरस्टार गायक गाने की हिम्मत न कर रहे हों तो मन्ना डे को बुलाया जाता. अंधे गीतकार केसी डे के भतीजे और शिष्य दोनों रहे मन्ना डे के लिए ये वरदान और श्राप एक साथ रहा. उनके हिस्से में कई ऐसे गीत आए जो हिंदी सिनेमा के संगीत में मील का पत्थर हैं. इसके साथ ही उन्हें हमेशा संगीत के गोल्डन एरा की तिकड़ी का चौथा खिलाड़ी ही माना गया.
मन्ना डे की गायकी का नाम आते ही हमारे दिमाग में शास्त्रीय संगीत आता है. मगर मन्ना दा ने कई हल्के फुल्के मिजाज के गाने भी गाए हैं. किशोर कुमार के साथ उनकी जुगलबंदी वाला चतुर नार तो एक उदाहरण है. मन्ना डे के कॉमेडी गाने सुनिए, इनमें आपको शास्त्रीयता का पुट भी खूब मिलेगा.
इस गाने में पर्दे पर किशोर कुमार हैं और प्लेबैक मन्ना डे कर रहे हैं.
तीन ताल पर आधारित ये फिल्मी गाना किसी भी छोटे खयाल से कम नहीं है.
एक पत्नी पीड़ित रचना
प्यार किया तो डरना क्या तो सबको पता है मगर मन्ना डे ने इसकी पैरोडी गाई है, प्यार किया तो मरना क्यूं
हिंदी सिनेमा में जब भी मन्ना डे, गायकी या स्तरीय कॉमेडी की बात हो तो पड़ोसन फिल्म का ये गाना जरूर मौजूद रहेगा.




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.