live
S M L

जिन लड़कों में होती हैं ये 6 खूबियां उन्हें अपना पार्टनर बनाती हैं लड़कियां, क्या आप में है ये बात

क्या आपको पता है कि आखिर लड़कियों को हमसफर चुनने के लिए कैसे लड़कों की तलाश होती है

Updated On: Jan 05, 2019 05:41 PM IST

Purnima Acharya

0
जिन लड़कों में होती हैं ये 6 खूबियां उन्हें अपना पार्टनर बनाती हैं लड़कियां, क्या आप में है ये बात

अगर आप सिंगल हैं और नए साल में एक अच्छी गर्लफ्रेंड बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इन बातों को जानना आपके लिए बहुत जरूरी है. क्या आपको पता है कि आखिर लड़कियों को हमसफर चुनने के लिए कैसे लड़कों की तलाश होती है. दरअसल लड़िकयां अपने पार्टनर में कुछ खास ढूंढती हैं. आइए आपको बताते हैं कि लड़कों की 6 ऐसी खूबियों के बारे में जो लड़कियों को उनकी तरफ आकर्षित करती हैं.

अच्छी ड्रेसिंग सेंस

लड़कियों को सिर्फ वही लड़के पसंद आते हैं जिनका ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा होता है. लड़कियों को खराब ड्रेंसिग वाले लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते. किसी भी लड़की को प्रपोज करने से पहले अपने ड्रेसिंग सेंस पर एक नजर जरूर डाल लें. लड़कियों को फिट एंड फाइन दिखने वाले लड़के अट्रेक्टिव लगते हैं.

जिम जाने वाले

किसी भी व्यक्ति पर कपड़े तभी अच्छे लगते हैं जब उसका शरीर फिट होता है. भले ही आपके सिक्स पैक्स न हो लेकिन एक हेल्दी और फिट बॉडी लड़कियों को बहुत जल्दी अट्रैक्ट करती है.

फ्लर्ट से रहते हों दूर

लड़कियों को अक्सर ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो हर लड़की पर दिल नहीं हारते, जो फ्लर्ट करने से बचते हों. अगर आपकी हर लड़की को देखकर मचल जाने की आदत है तो संभल जाएं. लड़कियों को अपने पार्टनर में ये चीज बिल्कुल पसंद नहीं.

स्वभाव गंभीर हो

लड़कियों को स्वभाव से गंभीर प्रवृत्ति के लड़के बहुत पसंद आते हैं. ऐसे लड़के जो अपनी धुन में रहते हों और लड़कियों के पीछे-पीछे घूमना जिन्हें बिल्कुल भी पसंद न हो. जो आपको समय तो दें लेकिन उनका नेचर गंभीर हो. बात करते वक्त भी जो तहजीब अपनाए रखें.

केयर करें

लड़कियों को केयरिंग लड़के बहुत पसंद होते हैं. ऐसे लड़के जो उनका ध्यान रखने के साथ साथ उन्हें ये महसूस करवाते रहें कि वो हर मुश्किल वक्त में उनका साथ निभाएंगे. लड़कियों को लापरवाह लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं.

हंसते हंसाते रहें

लड़कियों को स्वभाव से खुशमिजाज लड़के बेहद पसंद होते हैं. ऐसे लड़के जो खुद खुश रहने के साथ साथ अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखना जानते हों. जो आपको दुखी देखकर माहौल को खुशनुमा बना दे.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi