live
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं. हमने आपको बताया था कि सोनी टीवी पर कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के नए सीजन के साथ एक बार फिर आपको सभी दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आने वाले हैं. उनके फैंस अब बस उनके शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं हम कपिल के फैंस के लिए एक बड़ी खबर लेकर आये हैं. कपिल ने आज से अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर दी है.
हाल ही में शो का पहला प्रोमो जारी किया था. इस वीडियो में सलमान खान, सलीम खान, सोहैल खान, अरबाज खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आ रहे हैं. वहीं खान परिवार के साथ फिल्म 'सिम्बा' की स्टारकास्ट भी कपिल के शो के सेट पर नजर आ रही है. रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी भी कपिल के शो के सेट पर नजर आएंगे. ये सभी स्टार्स कपिल के जोक पर ठहाके मारकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी झलक आप नीचे देख सकते हैं.
Aakhir kinse "move on" karna hai Kapil Sharma ko? Jaaniye #TheKapilSharmaShow mein, 29 December se, har Sat-Sun raat 9:30 baje. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @trulyedward @banijayasia pic.twitter.com/QO0ul8hL96
— Sony TV (@SonyTV) December 22, 2018
कपिल एक साल से कहां गायब थे?
वहीं शो के दूसरे प्रोमो में कपिल के पुराने साथी कीकू शारदा रणवीर सिंह और सारा अली खान को हंसाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कीकू कपिल के एक साल से गायब रहने की वजह भी बताते नजर आए थे. आप भी देखिए ये प्रोमो.
Aakhir Kapil Sharma ek saal se kya kar rahe the? Jaaniye #TheKapilSharmaShow mein! Shuru ho raha hai 29 December se, har Sat-Sun raat 9:30 baje. @ranveerofficial @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao pic.twitter.com/PQL8WVbKr5
— Sony TV (@SonyTV) December 18, 2018
शो का अब तीसरा प्रोमो आउट हुआ है. इस प्रोमो में कीकू शारदा एक बार फिर कपिल शर्मा का मजाक उड़ा रहे हैं. आप भी देखिये ये वीडियो.
Aakhir kinse "move on" karna hai Kapil Sharma ko? Jaaniye #TheKapilSharmaShow mein, 29 December se, har Sat-Sun raat 9:30 baje. @KapilSharmaK9 @kikusharda @haanjichandan @Krushna_KAS @bharti_lalli @sumona24 @RochelleMRao @trulyedward @banijayasia pic.twitter.com/QO0ul8hL96
— Sony TV (@SonyTV) December 22, 2018




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.