live
S M L

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के स्पिन-ऑफ में लीड रोल में नजर आएगा टीवी का ये हैंडसम स्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के स्पिन-ऑफ शो में मुख्य कलाकार के तौर पर टीवी के सबसे हैंडसम हंक शाहीर शेख नजर आएंगे

Updated On: Feb 05, 2019 10:28 PM IST

Rajni Ashish

0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के स्पिन-ऑफ में लीड रोल में नजर आएगा टीवी का ये हैंडसम स्टार

स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीवी पर टेलीकास्ट होते हुए 10 साल से ज्यादा हो गया है और शो अब भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो से हिना खान जैसी अदाकारा ने कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुआ। अब शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। हिना खान के शो छोड़ने के बाद नायरा और कार्तिक की मुख्य भूमिकाओं में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने भी दर्शकों के दिलों में अलग जगह बना ली है। अब सूत्रों के मुताबिक है शो का 'स्पिन-ऑफ' बनाया जा रहा है। खास बात ये है कि शो में मुख्य कलाकार के तौर पर टीवी के सबसे हैंडसम हंक शाहीर शेख नजर आएंगे। शाहीर को 'महाभारत', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'सलीम अनरकाली' जैसे शोज में खूब पसंद किया गया था।

इस बारे में बात करते हुए शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा कि, “हम 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के स्पिन-ऑफ को लेकर आ रहे हैं।इस सीरियल में लीड रोल निभाने वाले एक्टर को हमने साइन किया है। शाहीर को एक डायनामिक भूमिका में देखा जाएगा। मुझे एहसास है कि मूल शो के कुछ पात्रों को स्पिन-ऑफ में भी दिखाया जाएगा। नए शो का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है।”

शाहीर ने भी इस बात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और बॉम्बे टाइम्स को बताया कि, “हां, मैं प्रोडक्शन हाउस के साथ बातचीत कर रहा हूं, लेकिन मैं पिछले कुछ दिनों से जम्मू में था। मैं आज मुंबई लौटूंगा, और चीजों को आगे बढ़ाऊंगा। ”

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi