देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल में शनिवार को एक नए युग की शुरूआत हो रही है. सोनिया गांधी के बाद अब राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. राहुल की ताजपोशी वाले दिन पार्टी के सभी बड़े नेता अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में इक्टठा हुए हैं. साथ ही देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी अधिकारी भी यहां पहुंचे हैं.जू
Delhi: Artists performing outside Congress Headquarters, ahead of Rahul Gandhi's takeover as Congress President. pic.twitter.com/53pas1ggvL
— ANI (@ANI) December 16, 2017
पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस मुख्यालय के लॉन में होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन से पार्टी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र ग्रहण करेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल बीते 5 दिसंबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये थे.
कलाकार और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के अलावा राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन के बाहर सुबह से नृत्य कर रहे हैं. ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं. देश के कई हिस्सों से आए कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं.
Supporters & party workers burst crackers & raise slogans in support of Rahul Gandhi outside Congress HQ at Delhi's Akbar Road, ahead of him taking over as the party president. pic.twitter.com/gM4ZXhrI2c
— ANI (@ANI) December 16, 2017
इस विशेष आयोजन के लिए पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं. इसके अलावा मुंह मीठा करवाने के लिए मिठाइयों का स्टॉक भी मंगवाया गया है. कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं.
Visuals from outside Congress HQ in Delhi; sweets brought in, supporters continue to celebrate & raise slogans ahead of Rahul Gandhi's takeover as party President. pic.twitter.com/e62Fgumr7t
— ANI (@ANI) December 16, 2017
राहुल को सर्टिफकेट मिलने के बाद सबसे पहले सोनिया गांधी पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगी, उनके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भाषण होगा. अंत में अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी का पहला भाषण होगा.
Delhi: Dance being performed as supporters gather outside Rahul Gandhi's residence 12, Tughlak Lane, ahead of his takeover as Congress President. pic.twitter.com/LLqsJGda6V
— ANI (@ANI) December 16, 2017
47 साल के राहुल गांधी 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 49वें अध्यक्ष होंगे.
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.
Dec 16, 2017
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पटाखा चलाने से सोनिया गांधी नाराज
कांग्रेस पार्टी नफरत की राजनीति नहीं करती है. बीजेपी पूरे देश में हिंसा की आग फैला रही है: राहुल गांधी
मैं कार्यकर्ताओं को भरोसा देता हूं कि उनकी आवाज देश में सुनी जाएगी: राहुल गांधी
हम कांग्रेस को फिर से प्रभावशाली और युवा पार्टी बनाएंगे: राहुल गांधी
बीजेपी आग लगाती है और कांग्रेस आग बुझाती है. बीजेपी तोड़ती है लेकिन कांग्रेस जोड़ने में यकीन रखती है: राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी देश को 21वीं सदी में लेकर आई है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी आज देश को मध्यकालीन युग में लेकर जा रहे हैं: राहुल गांधी
गरीबों के हित की बात करने पर आज दबाया जाता है: राहुल गांधी
आज राजनीति लोगों की भलाई के काम में नहीं हो रही है बल्कि उन्हें दबाने के लिए की जा रही है: राहुल गांधी
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी
हम झुकेंगे नहीं और न ही डरेंगे. आज कांग्रेस के लिए चिंतन का वक्त है: सोनिया गांधी
आज जैसी चुनौती देश के सामने कभी नहीं आई. संवैधानिक संस्थाओं पर हमले किए जा रहे हैं: सोनिया गांधी
पार्टी को एकजुट रखने के लिए मैंने बड़ी लड़ाई लड़ी: सोनिया गांधी
इंदिरा जी और राजीव का बलिदान व्यर्थ न जाए, इसलिए राजनीति में आई: सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनते वक्त मैं डरी हुई थी: सोनिया गांधी
देश के प्रति अपने कर्तव्य को समझते हुए मैं राजनीति में आई: सोनिया गांधी
इंदिरा गांधी ने मुझे अपनी बेटी की तरह स्वीकार किया: सोनिया गांधी
जब इंदिरा जी की हत्या हुई, मुझे लगा मेरी मां छिन गई: सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र सौंपा
कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी कार्यक्रम को संबोधित कर रही हैं
राहुल और सोनिया के साथ मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद
राहुल गांधी और सोनिया गांधी एक साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे
राहुल की ताजपोशी कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे
राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय जाने के लिए अपने घर से निकले
कांग्रेस के सभी बड़े नेता अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में इक्टठा हुए हैं. देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी अधिकारी भी यहां पहुंचे हैं
सोनिया गांधी के बाद अब राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं
राहुल गांधी आज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे