प्रियंका गांधी देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार की ऐसी सक्रिय सदस्य हैं, जिनकी राजनीतिक करियर को लेकर बस अटकलें ही लगाई जाती हैं. लेकिन अब प्रियंका का राजनीतिक पदार्पण आखिरकार हो गया है.
प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव और प्रभारी बनाया गया है. ये पहली बार है जब प्रियंका को कांग्रेस में कोई आधिकारिक पद दिया गया है. इस कदम को लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है.
लेकिन प्रियंका का व्यक्तित्व का इतना करिश्माई क्यों है और क्यों राजनीति में उनके आने को इतनी अहमियत मिलती हैं? साथ ही प्रियंका की निजी जिंदगी अब तक कैसी रही है, जानते हैं-
- प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को हुआ. वो राहुल गांधी से 2 साल छोटी हैं.
- प्रियंका गांधी ने मार्डन स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी कॉ़लेज से पढ़ाई की है. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी से सायकॉलजी में ग्रेजुएट हैं.
- दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रियंका गांधी को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. वो हमेशा भारी सुरक्षा गार्डों के साए में रहीं.
- कॉलेज का ज्यादातर वक्त उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज में बिताया. बाद में उन्होंने 2010 में बुद्धिस्ट स्टडीज में एमए की डिग्री ली
- प्रियंका गांधी ने एक बार मीडिया से कहा था कि उनकी शक्लो-सूरत दादी इंदिरा गांधी से मिलती है. प्रियंका गांधी के बालों के स्टाइल से लेकर चाल-ढाल तक में इंदिरा गांधी की छाप दिखती है.
- प्रियंका गांधी को कई बार अपनी दादी की तरह सूती साड़ी में देखा गया है. रायबरेली और अमेठी के दौरे में वो अक्सर इसी वेशभूषा में नजर आती हैं.
- प्रियंका गांधी ने एक बार कहा था कि उन्होंने अपने जीवन का पहला भाषण 16 साल की उम्र में दिया था.
- प्रियंका गांधी का बुद्धिज्म में विश्वास है. वो अनुशासनप्रिय हैं. अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो एक आवरण रखती हैं.
- प्रियंका गांधी को एक अच्छी आर्गेनाइजर माना जाता है. रायबरेली और अमेठी में ही नहीं कांग्रेस के दूसरे कार्यक्रमों के आयोजन में वो रूचि लेती हैं. परिवार को भी वो व्यवस्थित रखना पसंद करती हैं.
- प्रियंका गांधी ने अपनी मर्जी से शादी की है. उनके पति रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली के बिजनेसमैन हैं. उनकी शादी गांधी परिवार के आवास 10 जनपथ में 18 फरवरी 1997 को हुई. उनका विवाह हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ.
- प्रियंका गांधी को कुकिंग, फोटोग्राफी और किताबें पढ़ने का शौक है.
- प्रियंका गांधी के बच्चे अपनी मां को प्यारी लेकिन एक सख्त टीचर जैसा बताते हैं. वो बच्चों के लिए खुद खाना बनाती हैं.
बहुत ना-ना करते करते हुए कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री हुई है. वो भी 2019 के लोकसभा चुनावों के ठीक पहले. देखना होगा कि कांग्रेस का ये शॉट उसके लिए कितना फायदेमंद रहेगा.
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.