live
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही पार्टी ने वादा किया कि प्रदेश की राजकीय भाषा मिजो को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा.
घोषणा पत्र में पार्टी ने सरकार बनने पर एक रुपए प्रति किलोग्राम चावल, प्रत्येक बेघर परिवार को मकान और तीन साल के भीतर यातायात की समस्या से मुक्त आइजोल देने की घोषणा की है. इसी के साथ घोषणा पत्र में अगले छह महीने में हर मौसम में इस्तेमाल वाली गड्ढे मुक्त सड़कें देने का वादा किया गया है.
बीजेपी ने मिजोरम में अगले पांच साल में 50 हजार नौकरियां सृजित करने, दो मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, तीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण करने और कई नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान शुरू करने का भी वादा किया है.
BJP Vision Document (Manifesto) for Mizoram assembly election released by Pu @rammadhavbjp BJP National General Secretary at Aizawl party Head office,
Together with All Development for All@himantabiswa @BJP4India @AlongImna pic.twitter.com/lttqeI7hR8
— BJP Mizoram (@BJP4Mizoram) November 20, 2018
बीजेपी महासचिव राम माधव ने मिजोरम में घोषणा पत्र जारी किया. हालांकि पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इसको जारी करने वाले थे लेकिन वे वहां पहुंच नहीं सके और राम माधव ने इसे जारी किया. गौरतलब है कि मिजोरम में 28 नवंबर को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. इन चुनावों के नतीजे 11 दिसंबर को अन्य चार राज्यों के साथ किया जाएगा.
(भाषा से इनपुट)




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.