live
साल 2003 के बाद अब जाकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी का किला ढह चुका है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया. जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. हालांकि छत्तीसगढ़ में सीएम पद के लिए किसके नाम पर मुहर लगेगी, इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है.
छतीसगढ़ में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर शुक्रवार को फैसला होगा. वहीं छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कई नाम रेस में है. इनमें भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत के नाम चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान का होगा.
इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बंपर सीटें हासिल की हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 68 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. वहीं 15 सालों तक राज्य में बीजेपी का नेतृत्व रमन सिंह ने किया लेकिन राज्य में इस बार बीजेपी 15 सीटों पर ही सिमट गई. जिसके बाद रमन सिंह को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा. ऐसे में अभी छत्तीसगढ़ में अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होना बाकी है.
यह भी पढ़ें:
वसुंधरा राजे के इस्तीफे के बाद देश में बची सिर्फ एक महिला मुख्यमंत्री, जानिए कौन है वो...
छत्तीसगढ़ विधानसभा का इकलौता मुस्लिम विधायक जिसने रिकॉर्ड जीत दर्ज की




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.