live
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अकल्पनीय जीत मिली है. यहां पार्टी ने बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है. राज्य की 90 सीटों में से पार्टी को जनता ने 68 सीटें दी हैं, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी महज 15 सीटों पर सिमटकर रह गई है.
हार की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 15 सालों बाद अब राज्य में कांग्रेस का सीएम होगा.
अब कांग्रेस किसको राज्य का मुख्यमंत्री चुने, इसपर माथापच्ची हो रही है. और राहुल गांधी सीएम चुनने के लिए नया प्रयोग कर रहे हैं. दरअसल, खबर है कि राहुल गांधी खुद कार्यकर्ताओं से पूछ रहे हैं कि राज्य में सीएम किसको बनाया जाए.
एबीपी न्यूज के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास राहुल गांधी की ओर से रिकॉर्डेड कॉल्स आ रही हैं, जिसमें राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देने के बाद उनसे सीएम की पसंद पूछ रहे हैं.
BREAKING: #Chattisgarh में @RahulGandhi ने @INCIndia कार्यकर्ताओं को फोन किया. रिकॉर्डेड संदेश के जरिए बधाई देने के बाद सीएम की पंसद पूछी. बीप के बाद सीएम का नाम बताने के लिए कहा गया. https://t.co/EHYJ1pjZqJ pic.twitter.com/V3ePZyerfE
— ABP न्यूज़ हिंदी (@abpnewshindi) December 12, 2018
बता दें कि राज्य में कांग्रेस के दो बड़े नेता हैं, जिनके नामों में से एक के नाम पर मुहर लग सकती है. यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल काफी मजबूत चेहरा हैं और सीधी सी बात है कि सीएम का उम्मीदवार उन्हें माना जा रहा है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव भी सीएम की दौड़ में शामिल हैं.
इसके अलावा एक नाम और हैं, जिनकी चर्चा है. वो हैं ताम्रध्वज साहू. खबर है कि कांग्रेस ने ऑफलाइन रिकॉर्ड पर राज्य में प्रचार किया था कि अगर राज्य में उसकी सत्ता आती है, तो वो साहू समाज से किसी को मुख्यमंत्री बनाएगी. इसलिए उनके नाम पर भी मुहर लगने की संभावना है.




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.