live
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत से नवनिर्वाचित विधायक बहुत उत्साहित हैं. आज हुई कांग्रेस की विधायक दल की मीटिंग में रायपुर से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा स्कूटी से पहुंचे.
जुनेजा के मीटिंग में स्कूटी से पहुंचने पर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया. जब साधारण छात्र चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार भी कार से चलते हैं, ऐसे में एक विधायक का विधायक दल की मीटिंग में स्कूटी चलाकर पहुंचना सभी के लिए हैरान करने वाला था.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बुधवार को बताया था कि कांग्रेस विधायक दल की बुधवार रात आठ बजे पहली बैठक होगी.
त्रिवेदी ने बताया था कि कांग्रेस विधायक दल की इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव और अरुण उरांव मौजूद रहेंगे.
ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी.
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के CM पर सिंधिया ने दिया प्रस्ताव, कमलनाथ होंगे अगले सीएम
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की राजनीतिक नर्सरी में पैदा हुआ 'हिंदुत्व' होगा 2019 में कांग्रेस का असली एजेंडा
Chhattisgarh: Newly elected Congress MLA from Raipur, Kuldeep Singh Juneja, arrives for Congress Legislature Party (CLP) meeting on a scooty. pic.twitter.com/KX9LWp7k6F
— ANI (@ANI) December 12, 2018




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.