छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए 12 नवंबर यानी सोमवार को वोटिंग होगी. प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नक्सल प्रभावित इन सीटों पर शांति व सुरक्षा पूर्ण मतदान कराना प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है. पहले चरण में जिन 18 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव जिले की 6 सीटें शामिल हैं.
पहले चरण में घोर नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी. इसके अलावा कम नक्सल प्रभावित 8 सीटों पर सुबह 8 से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे. पहले चरण के चुनाव के लिए कुल मतदान केंद्रों की संख्या 4 हजार 336 है. इसमें बस्तर संभाग में 1190 और राजनांदगांव में 221 मतदान केंद्र हैं. राजनांदगांव में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 256 है. राजतीनिक रूप से संवेदनशील बूथों की संख्या 396 बताई जा रही है.
पहले चरण में इनके बीच टक्कर
जानिए, कौन सी सीट पर कितने बजे तक होगी वोटिंग
पहले चरण में जिन 18 सीटों पर मतदान होना है, उनकी टाइमिंग अलग-अलग रखी गई है. घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो जाएगा. बाकि इलाकों में शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा. मोहला-मानपुर,अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, और कोंटा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.
इनके बीच कड़ी टक्कर
विधानसभा मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्रमांक | विधानसभा का नाम | पुरुष | महिला | अन्य | कुल मतदाता |
73 | खैरागढ | 101052 | 100641 | 8 | 201701 |
74 | डोंगरगढ़ | 97473 | 99879 | 4 | 197480 |
75 | राजनांदगांव | 97597 | 99879 | 4 | 197480 |
76 | डोंगरगांव | 94714 | 94173 | 4 | 188891 |
77 | खुज्जी | 88897 | 90370 | 1 | 179268 |
78 | मोहला-मानपुर | 77109 | 78903 | 4 | 156016 |
79 | अंतागढ़ | 81005 | 78616 | 9 | 159630 |
80 | भानुप्रतापपुर | 92660 | 97504 | 4 | 190168 |
81 | कांकेर | 82264 | 87612 | 1 | 169877 |
82 | केशकाल | 91032 | 94441 | 1 | 185474 |
83 | कोण्डागांव | 80681 | 84053 | 7 | 164741 |
84 | नारायणपुर | 85425 | 90604 | 1 | 176030 |
85 | बस्तर | 75174 | 78537 | 3 | 153714 |
86 | जगदलपुर | 89448 | 94949 | 23 | 184420 |
87 | चित्रकोट | 78154 | 87161 | 1 | 165316 |
88 | दन्तेवाड़ा | 89591 | 98050 | 0 | 187641 |
89 | बीजापुर | 77328 | 83489 | 9 | 160826 |
90 | कोन्टा | 77812 | 86931 | 0 | 164743 |
(न्यूज18 के लिए निलेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.