live
S M L

Assembly Election 2018: AAP नेताओं से ज्यादा वोट NOTA में पड़े

हालांकि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आप नेता रानी अग्रवाल शुरुआत में बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन अब वो भी पिछड़ गई हैं

Updated On: Dec 11, 2018 04:55 PM IST

FP Staff

0
Assembly Election 2018: AAP नेताओं से ज्यादा वोट NOTA में पड़े

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने शुरु हो गए हैं. मतगणना अभी जारी है लेकिन राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में तस्वीर साफ हो गई है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बना रही है. वहीं तेलंगाना में टीआरएस सत्ता पर काबिज हो गई.

पूर्वोत्तर राज्य में कांग्रेस का आखिरी किला भी ढह गया है. मिजोरम में कांग्रेस के 10 साल से मुख्यमंत्री ललथनहवला दो सीटों पर चुनाव लड़े थे और उन्हें दोनों ही सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा. मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सरकार बना रही है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2018: चार निर्दलीय उम्मीदवार आगे, त्रिशंकु विधानसभा बनी तो इन पर होगी सबकी नजर

चुनावों में दिलचस्प आंकड़े सामने आ रहे हैं. दिल्ली में सरकार में बैठी और आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. तीनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जनता ने सिरे से नकार दिया. हालांकि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आप नेता रानी अग्रवाल शुरुआत में बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन अब वो भी पिछड़ गई हैं.

तीन राज्यों में आप बनाम नोटा का आंकड़ा

तीन राज्यों में आप बनाम नोटा का आंकड़ा

आलम ये है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा (इनमें से कोई नहीं) को मिले हैं.

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को 1,17,968 वोट मिले. वहीं 2,63,835 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना.

छत्तीसगढ़ में नेताओं को 44020 वोट मिले वहीं नोटा पर 1,05,919 वोट पड़े.

राजस्थान में मिले 99,266 वोट मिले और नोटा पर 3,56,185 वोट पड़े.

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh Results 2018: जब दिग्गज हुए फेल तो इन नेताओं को मिल रहे हैं बंपर वोट

Tags: akhilesh yadavAssembly Election 2018assembly election 2018 resultsassembly electionsassembly elections 2018Assembly Elections Result 2018Assembly Elections ResultsBharatiya Janata PartyBjpBSPchhattisgarh assembly election 2018 resultsChhattisgarh Assembly Election Resultschhattisgarh election results 2018chunavchunav resultCongressCongress Bharatiya Janata Partyelectionelection 2018election commission of rajasthanelection commission rajasthanElection newselection result dateelection result date 2018election resultselection results 2018election results assembly election 2018elections resultsElections Results Liveevmexit pollsExit Polls 2018Exit Polls ResultExit Polls Results 2018Madhya Pradeshmadhya pradesh assembly electionMadhya Pradesh Assembly Election 2018Madhya pradesh assembly election 2018 resultsMadhya Pradesh Assembly Election Result 2018 LiveMadhya Pradesh assembly election resultsMadhya Pradesh Election resultMadhya Pradesh election resultsMadhya Pradesh Election Results 2018mayawatimizoram election 2018modiMP Assembly Election ResultMP Assembly Election Result 2018MP Assembly Election Result Livemp chunav resultMP Electionmp election newsMP Election ResultMP Election Result 2018NOTARahul GandhirajasthanRajasthan assemblyRajasthan Assembly election 2018Rajasthan Assembly Election Resultsrajasthan chunavrajasthan chunav resultRajasthan Election 2018rajasthan election commissionrajasthan election news assemblyrajasthan election resultrajasthan election result 2018Rajasthan election resultsRajasthan Election Results 2018results 2018Samajwadi Partyshivraj singh chounhanTelangana Assembly election 2018Telangana election resultsVasundhara Rajevidhan sabha chunavvidhan sabha chunav 2018vidhan sabha chunav result 2018Vidhan Sabha Elections Resultइलेक्शनइलेक्शन कमीशन राजस्थानएक्जिट पोलकमलनाथकांग्रेसचुनावचुनाव 2018छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018ज्योतिरादित्य सिंधियादिग्विजय सिंहनिर्दलीय उम्मीदवारनिर्वाचन आयोग राजस्थाननोटाबीएसपीबीजेपीमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश इलेक्शन रिजल्ट २०१८ लाइव टुडेमध्य प्रदेश चुनाव परिणाम २०१८मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018राजस्थानराजस्थान इलेक्शन 2018राजस्थान इलेक्शन रिजल्टराजस्थान विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजेविधानसभा चुनाव नतीजेशिवराज सिंह चौहानसीईओ राजस्थान
0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi