live
S M L

रोहिंग्या भारत में बसे तो यहां बन जाएंगे 10 और कश्मीर: रामदेव

रामदेव ने कहा, '3 से 4 करोड़ लोग भारत में अवैध तरीके से रहते हैं. इसमें रोहिंग्या ऊपर से और आ गए हैं, जिन्हें गलत तरीके से ट्रेनिंग दी गई है. वो यहां बस गए, तो यहां 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगे'

Updated On: Aug 11, 2018 01:43 PM IST

FP Staff

0
रोहिंग्या भारत में बसे तो यहां बन जाएंगे 10 और कश्मीर: रामदेव

असम के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) ड्राफ्ट पर विवाद थमता नहीं दिख रहा. योग गुरु बाबा रामदेव ने एनआरसी को देश के हित में और अवैध प्रवासियों को भारत के लिए खतरा बताया है. रामदेव ने कहा, '3 से 4 करोड़ लोग भारत में अवैध तरीके से रहते हैं. इसमें रोहिंग्या ऊपर से और आ गए हैं, जिन्हें गलत तरीके से ट्रेनिंग दी गई है. वो (रोहिंग्या) यहां बस गए, तो यहां 10 कश्मीर और तैयार हो जाएंगे.'

रामदेव ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक में दयानंद मठ में यह बातें कही. रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में शरण देने पर रामदेव ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, 'कश्मीर की समस्या का पहले ही समाधान नहीं हो पा रहा है. अब जिस तरह से लोग अवैध रूप से भारत में घुसते जा रहे हैं, उससे 10 कश्मीर और तैयार होने जा रहे हैं.'

रामदेव ने कहा, 'चाहे वो बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, रोहिंग्या या यहां तक कि अमेरिकी ही क्यों न हों, अवैध प्रवासियों ने हमेशा से भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा किया है. इस लिहाज से उन सभी को निर्वासित (निकाला) किया जाना चाहिए.'

रोहिंग्या शरणार्थी बॉर्डर पार करने के बाद नाफ नदी पार करने के लिए नावों का इंतजार करते हुए.

रोहिंग्या शरणार्थियों की एक तस्वीर

उन्होंने कहा कि हम एक ही कश्मीर को संभालने में सक्षम नहीं हैं और अगर रोहिंग्याओं को यहां रहने की इजाजत दे दी गई, तो सोचिए क्या हालात हो जाएंगे.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi