live
S M L

पंजाब-हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, आदमपुर में 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

पंजाब और हरियाणा में बुधवार को अधिकतर जगहों पर तापमान इस मौसम में सामान्य तापमान से कम रहा

Updated On: Dec 19, 2018 06:18 PM IST

Bhasha

0
पंजाब-हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, आदमपुर में 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

आधा दिसंबर बीत चुका है लेकिन अब भी उत्तर भारत में वैसी ठंड नहीं है, जो कभी हाड़ कंपा देती थी. लेकिन इस हफ्ते से कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है.

जहां दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के बीच हल्की धूप का सहारा है, वहीं पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है. पंजाब एवं हरियाणा में बुधवार को अधिकतर जगहों पर तापमान इस मौसम में सामान्य तापमान से कम रहा.

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब में आदमपुर एक बार फिर दोनों राज्यों में सबसे ठंडे स्थान के तौर पर दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

फरीदकोट में भी बेहद ठंड महसूस की गई, यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बठिंडा में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

रात का तापमान अमृतसर में 3.6 डिग्री सेल्सियस, हलवाड़ा में 4.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में चार डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में पांच डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडी जगह रही, यहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 4.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 5.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौमस में सामान्य तापमान से काफी कम है.

अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोनों राज्यों में शीतलहर की स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाली है.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi