live
S M L

मंत्री अरुप बिस्वास की गाड़ी पर लाल बत्ती, कहा- हमारी सरकार ने नहीं लगाई रोक

वेस्ट बंगाल एसजेडीए के चेयरमैन भी अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती का प्रयोग करते दिखे

Updated On: May 29, 2017 02:36 PM IST

FP Staff

0
मंत्री अरुप बिस्वास की गाड़ी पर लाल बत्ती, कहा- हमारी सरकार ने नहीं लगाई रोक

लाल बत्ती कल्चर पर राष्ट्रीय प्रतिबंध के बावजूद पश्चिम बंगाल के मंत्री अरुप बिस्वास अपनी कार के ऊपर लालबत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनका कहना है कि हमारी सरकार ने अभी तक इसे प्रतिबंधित नहीं किया है.

एएनआई के ट्वीट के अनुसार, सोमवार को अरुप बिस्वास लाल बत्ती का प्रयोग करते देखे गए और इस पर उनका कहना है कि हमारी सरकार ने अभी तक इस पर रोक नहीं लगाई है.

इसके साथ ही सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी (SJDA) के चेयरमैन भी अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती का प्रयोग करते दिखे.

लाल बत्ती के प्रयोग पर 1 मई से लगी थी रोक

जबकि अप्रैल के मध्य में केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक हुई थी, जिसमें यह तय हुआ था कि 1 मई से आवश्यक सेवाओं को छोड़ वाहनों पर लाल बत्ती का इस्तेमाल वर्जित होगा.

इसमें पुलिस, एम्बुलेंस और राहत पहुंचाने वाली गाड़ियों पर बत्ती इस्तेमाल की तो छूट है लेकिन यहां तक कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भी अब अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस निर्णय पर राज्यों का भी मत मांगा गया था.

इससे पहले 30 अप्रैल को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से लाल बत्ती का कल्चर खत्म करने की बात कही थी.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi