हरियाणा और पंजाब में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. हरियाणा का नारनौल और पंजाब का आदमपुर सबसे ठंडे क्षेत्र रहे.
नारनौल में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आदमपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में भी रात में काफी ठंड रही जहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हल्वारा और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री सेल्सियस और 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा. हरियाणा के रोहतक और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.5 डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.