live
कोलकाता के टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम ने शनिवार को अपने वाहन से लाल बत्ती हटा दी. उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि उन्हें लाल बत्ती का इस्तेमाल करने का अधिकार है.
मौलाना नूर-उर रहमान बरकती ने कहा कि नहीं, मेरे उपर लाल बत्ती हटाने का कोई राजनैतिक दबाव नहीं था. कैसे राजनैतिक दल मुझपर दबाव डालेंगे. मैं शाही इमाम हूं और कानून का पालन करूंगा. कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इमाम ने स्वेच्छा से लाल बत्ती हटाई है.
इससे पहले बरकती ने कहा था कि मैं एक धार्मिक नेता हूं और मैं दशकों से लाल बत्ती का इस्तेमाल कर रहा हूं. मैं केंद्र के आदेश का पालन नहीं करता हूं. वे मुझे आदेश देने वाले कौन हैं. बंगाल में सिर्फ राज्य सरकार का आदेश लागू होगा. मैं लाल बत्ती का इस्तेमाल करूंगा. वहीं बुधवार को केंद्र सरकार के आदेश का पालन नहीं करने के लिए पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी.
केंद्र ने 'वीआईपी संस्कृति' को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाते हुए फैसला किया था कि 1 मई से प्रधानमंत्री समेत सभी के वाहनों से लाल बत्ती हटेगी. राज्य पुस्तकालय और सार्वजनिक शिक्षा मंत्री मौलाना सिद्दिकुल्ला चौधरी ने आदेश की अवज्ञा करने के लिए बरकती की आलोचना करते हुए कहा कि शाही इमाम को लाल बत्ती की आवश्यकता नहीं है.
उन्होंने कहा, इस तरह का कृत्य इस्लाम के खिलाफ है क्योंकि वो कानून के उल्लंघन का समर्थन नहीं करता है.




हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.