live
S M L

पिछले 4 वर्षों में हर साल कम हुए मंत्रियों के विदेश दौरे के खर्च

एक आरटीआई में हुए खुलासे में कैबिनेट मामलों के पे एंड अकाउंट ऑफिस ने कहा कि 1 अप्रैल, 2014 से 31 मार्च, 2018 तक कैबिनेट मंत्रियों द्वारा आधिकारिक विदेश यात्राओं पर 225.30 करोड़ रुपए और राज्य मंत्रियों पर 13.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं

Updated On: Dec 24, 2018 11:32 AM IST

FP Staff

0
पिछले 4 वर्षों में हर साल कम हुए मंत्रियों के विदेश दौरे के खर्च

केंद्र सरकार ने पिछले चार वर्षों में एनडीए मंत्रिपरिषद की आधिकारिक विदेश यात्राओं पर 239.05 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. एक आरटीआई में हुए खुलासे में कैबिनेट मामलों के पे एंड अकाउंट ऑफिस ने कहा कि 1 अप्रैल, 2014 से 31 मार्च, 2018 तक कैबिनेट मंत्रियों द्वारा आधिकारिक विदेश यात्राओं पर 225.30 करोड़ रुपए और राज्य मंत्रियों पर 13.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. वर्तमान में मंत्रिपरिषद में 25 कैबिनेट मंत्री और 45 राज्य मंत्री शामिल हैं, जिनमें 11 स्वतंत्र प्रभार वाले हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर अनुसार आरटीआई में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक इन यात्राओं पर खर्च की गई राशि में एक कमी देखी जा सकती है. 2014-2015 के दौरान हवाई यात्राओं (90.88 करोड़ रुपए) के बिल में पिछली यूपीए काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की यात्राओं में होने वाले भुगतान की राशि भी शामिल है. एनडीए सरकार द्वारा 27 मई 2014 को कार्यभार संभालने से पहले की गई इन विदेश यात्राओं को हटा दें तो एनडीए सरकार द्वारा खर्च की गई राशि में बड़ा फर्क देखा जा सकेगा.

  2014-15 2015-16 2016-17 2017-18 कुल
कैबिनेट मंत्री 88.48 करोड़ 75.98 करोड़ 36.99 करोड़ 23.85 करोड़ 225.30 करोड़
राज्य मंत्री 2.40 करोड़ 4.53 करोड़ 3.03 करोड़ 3.79 करोड़ 13.75 करोड़
 

हालांकि आरटीआई डेटा में ऐसी किसी भी जानकारी का जिक्र नहीं किया गया है.13 दिसंबर को राज्य सभा, मंत्रिपरिषद,विदेश मंत्रालय और वीके सिंह को दिए गए एक जवाब में यह बताया गया कि विमान के रखरखाव, चार्टर्ड उड़ानों सहित, अब तक प्रधान मंत्री की 48 आधिकारिक यात्राओं पर कुल 2,021.58 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं.

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की विदेश यात्राओं में खर्च होने वाली राशि का भुगतान  कैबिनेट मामलों के पे एंड अकाउंट ऑफिस द्वारा किया जाता है.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi