live
S M L

#MeToo: एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी को कोर्ट से समन

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को आपराधिक मानहानि मामले में 25 फरवरी को अगली सुनवाई पर पेश होने का निर्देश दिया है

Updated On: Jan 29, 2019 04:26 PM IST

FP Staff

0
#MeToo: एमजे अकबर पर आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी को कोर्ट से समन

#MeToo आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे अकबर के मानहानि मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को समन जारी किया है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने प्रिया रमानी को अगली सुनवाई पर 25 फरवरी को अदालत के सामने पेश होने का निर्देश दिया है.

अकबर की वकील गीता लूथरा और संदीप कपूर ने कोर्ट को बताया कि रमानी ने अपने आरोपों से एमजे अकबर की छवि को ठेस पहुंचाई है जो उन्होंने वर्षों तक कड़ी मेहनत कर बनाई है.

बता दें कि प्रिया रमानी एमजे अकबर पर #MeToo मुहिम को तहत आरोप लगाने वाली पहली महिला हैं.

Patiala House Court

पटियाला हाउस कोर्ट

एमजे अकबर पर क्या है आरोप?

एमजे अकबर पर प्रिया रमानी समेत करीब 17 महिलाओं ने अखबार का एडिटर रहते हुए अपने पद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. इन महिला पत्रकारों का कहना थाकि उनके करियर के शुरुआती दौर में अकबर ने उनका शोषण किया था.

प्रिया रमानी पर डिफेमेशन केस (मानहानि मामला) के बाद एशियन एज की करीब 17 महिला पत्रकारों ने एक लिखित याचिका दायर की थी. यह सभी महिला पत्रकार कभी ना कभी एमजे अकबर के साथ एशियन एज में काम कर चुकी हैं. हालांकि अकबर ने इन आरोपों का खंडन किया था.

इन आरोपों की वजह से मोदी सरकार में मंत्री रहे एमजे अकबर को पिछले साल 17 अक्टूबर के दिन अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद अकबर ने आरोप लगाने वाली प्रिया रमानी के खिलाफ कोर्ट में क्रिमिनल डिफमेशन केस किया था.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi