live
S M L

अमरनाथ यात्रियों की संख्या में आई कमी, बदले जाएंगे सुरक्षा इंतजाम

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह जानकारी दी गई

Updated On: Jul 30, 2018 10:55 AM IST

Bhasha

0
अमरनाथ यात्रियों की संख्या में आई कमी, बदले जाएंगे सुरक्षा इंतजाम

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ गुफा जाने वाले यात्रियों की संख्या में आई गिरावट को देखते हुए इस महीने के अंत तक सुरक्षा और अन्य बंदोबस्तों में उचित बदलाव किया जाएगा.

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह जानकारी दी गई है.

31 जुलाई तक होंगे बदलाव

राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि वोहरा ने कहा कि जम्मू से यात्रियों के रोजाना के काफिलों का आयोजन करने में शामिल अधिकारियों से सलाह-मशविरे से 31 जुलाई के बाद मौजूदा इंतजामों में उचित तरीके से बदलाव किया जाएगा.

प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने बताया है कि सुरक्षा बलों के साथ इस मामले पर पहले ही चर्चा की जा चुकी है.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi