पंजाब के आदमपुर में मौसम की सबसे ठंडी रात रहने के साथ न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंजाब और हरियाणा दोनों जगह शीत लहर का कहर और बढ़ गया. दोनों राज्यों में घने कोहरे के कारण समान्य जनजीवन भी प्रभावित रहा.
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंबाला, हिसार, करनाल, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर सहित कई स्थानों पर शनिवार तड़के घना कोहरा छाया. उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर शून्य से नीचे दर्ज किया गया.
पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा शहर रहा जबकि हल्वारा और बठिंडा दोनों जगह तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 0.8 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
उन्होंने बताया कि पठानकोट में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं लुधियाना में सामान्य से तीन डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में सामान्य से दो डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
हरियाणा में हिसार राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नारनौल में भी ठंड का कहर बढ़ता दिखा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा और रोहतक में सामान्य से चार डिग्री कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल में भी शीत लहर का कहर जारी रहा जहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
अधिकारी ने बताया कि सिरसा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस और अम्बाला में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्य की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में शीत लहर अगले कुछ दिन और जारी रहेगी.
लेह, कारगिल में मौसम की सबसे ठंडी रात
कश्मीर घाटी में अधिकतर स्थानों पर जहां लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है वहीं राज्य के लद्दाख के लेह में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोकरनाग के अलावा घाटी में अधिकतर स्थानों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. हालांकि लेह में पारे में गिरावट आई.
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 7.7 डिेग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि काजीकुंड में तापमान शून्य से नीचे 6.2 डिेग्री सेल्सियस और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में कल रात तापमान शून्य नीचे से 6 डिेग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वही पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिेग्री सेल्सियस और उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में शून्य से नीचे 7 डिेग्री सेल्सियस रहा.
लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से नीचे 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकारी ने बताया कि लेह की यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही. वहीं कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 16.7 डिेग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
(इनपुट भाषा से)
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.