live
S M L

4 साल बाद एक बार फिर हनी सिंह लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा म्यूजिक वीडियो

हनी सिंह ने अभी हाल ही में शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए ‘उर्वशी’ गाने को रिक्रिएट किया था

Updated On: Oct 24, 2018 01:16 PM IST

Arbind Verma

0
4 साल बाद एक बार फिर हनी सिंह लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा म्यूजिक वीडियो

मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह तकरीबन चार साल बाद एक बार फिर से धमाका करने जा रहे हैं. इस बार उन्होंने इसके लिए बेहद अलग लुक अपनाया है. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हनी सिंह जल्द ही एक धमाकेदार गाने के साथ वापसी करने वाले हैं.

4 साल बाद लौट रहे हैं हनी सिंह

सिंगर और रैपर हनी सिंह तकरीबन 4 साल बाद एक सिंगल ट्रैक लेकर सामने आ रहे हैं. हनी सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से गाने का फर्स्ट लुक शेयर किया है और साथ ही लिखा है कि, ‘ये है हनी सिंह का फर्स्ट लुक. 4 साल बाद म्यूजिक वीडियो में सिंगल आ रहा हूं.’ हनी ने आगे लिखा कि इस गाने की शूटिंग क्यूबा की राजधानी हवाना में की गई है, जो इंडिया का सबसे बड़ा म्यूजिक वीडियो है.

64884706-1d71-4850-99e4-463fc0488e6b

हाल ही में आया था उर्वशी

आपको बता दें कि, हनी सिंह ने अभी हाल ही में शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए ‘उर्वशी’ गाने को रिक्रिएट किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. इस गाने को 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इस गाने में शाहिद कपूर अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी के साथ नजर आए.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi