हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते की बार्क की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है. इस हफ्ते कई बड़े चौंकाने वाले बदलाव आपको टीआरपी रिपोर्ट में देखने को मिलेंगे.
कौन बनेगा करोड़पति
इस हफ्ते भी अमिताभ बच्चन के सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले पॉपुलर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने अपना जलवा बरकरार रखा है. ये शो अपने पहले हफ्ते से ही ये शो दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गया है. बिग बी की पर्सनालिटी, उनकी आवाज, उनका जज्बा और शो का बेहतरीन फॉर्मेट इस बार भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो गया है. एक आम इंसान के करोड़पति बनने के सपने को सच साबित करवाने वाले अमिताभ एक बार फिर से हाजिर है. लगभग तीन साल के बाद एक बार फिर से अमिताभ अपने मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति के नौवें सीजन में नजर आ रहे हैं. इस शो ने शुरुआत से ही लोगों का ध्यान खींचा है और 37 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ये शो टॉप पर है.
कुमकुम भाग्य
इस हफ्ते छलांग लगते हुए दूसरे नंबर पर जी टीवी का लोकप्रिय शो 'कुमकुम भाग्य' है. जी टीवी के मशहूर धारावाहिक कुमकुम भाग्य को दर्शक इतना पसंद करते है कि हर बार यह टॉप फाइव की लिस्ट में ये शो जरुर शामिल रहता है. शब्बीर आहलुवालिया और स्रिति झा की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को खूब भाती है. शो को टेलीकास्ट होते काफी वक्त हो गया है लेकिन आज भी ये शो दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल हो रहा है.
खतरों के खिलाड़ी 8
लगातार कई हफ्तों तक नंबर वन की पोजीशन पर रहने वाला रोहित शेट्टी का कलर्स पर टेलीकास्ट होने वाला शो 'खतरों का खिलाड़ी 8' टीआरपी मीटर में इस बार और थोड़ा नीचे खिसक गया है. इस शो में अपने फेवरेट टीवी स्टार्स सितारों को खतरों से खेलता हुआ देखकर दर्शक रोमांच से भर जाते हैं. इस बार के सीजन में भी रोहित सभी कंटेस्टेंट से जबरदस्त स्टंट करवा रहे हैं. हालांकि इसकी लोकप्रियता पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले कम हुई है. लेकिन अभी भी इसे पसंद किया जा रहा है. ये शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर पहुंच गया है
'सारेगामापा लिटिल चैंप्स'
जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' ने टीआरपी में सुधार करते हुए इस बार चौथे पोजीशन पर कब्जा किया है. हालांकि जी टीवी का ये रियलिटी शो पिछले कई हफ्तों तक नंबर वन की पोजीशन पर था लेकिन 'खतरों का खिलाड़ी' और 'केबीसी' जैसे शोज के आने से ये शो नीचे गिर गया. लेकिन इतने हफ्तों बाद भी दर्शक शो को पसंद कर रहे हैं.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
इस हफ्ते टीआरपी रेस में सोनी सब के फैमिली कॉमेडी ड्रामा 'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' को थोड़ा घाटा हुआ है. लम्बे समय से चला आ रहा यह शो आज भी दर्शकों का पंसदीदा है. आए दिन गोकुलधाम सोसाइटी में जो भी मुश्किलें आती है उससे सोसाइटी के लोग किस तरह साथ मिलकर सामना करते है यह देखना वाकई में दिलचस्प होता है. लोगों को हंसाने के साथ-साथ ही यह शो कुछ ना कुछ सीख भी दे जाता है और यही इस शो का प्लस प्वॉइंट है. 37वें हफ्ते में यह शो पांचवें पायदान पर है. इस शो से हाल ही में विवाद भी जुड़ गया था जब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर ‘‘ईशनिंदक’’ कृत्यों का चित्रण करने का आरोप लगाते हुए इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की. वहीं शो से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि इस एपिसोड में प्रसारित किए गए सीक्वेंस का गलत अर्थ निकालने की वजह से ये विवाद पैदा हुआ है. अब शो के प्रोड्यूसर ने भी विवाद को लेकर अपना बयान जारी कर दिया है.
शहरों में स्टार प्लस इस हफ्ते भी नंबर 1 की कुर्सी पर फिर काबिज हुआ है. लेकिन टीआरपी के मामले में 'केबीसी' के दम पर सबसे जबरदस्त उछाल सोनी टीवी ने मारी है. तीसरे नंबर पर जी टीवी है,कलर्स को सबसे ज्यादा घाटा हुआ है और सीधा दूसरे से चौथे स्थान पर पंहुचा गया है.
टॉप चैनल (शहरी क्षेत्र)
1. स्टार प्लस 409111 |
2. सोनी टीवी 396037 |
3. जी टीवी 383840 |
4. कलर्स 374853 |
5. सब टीवी 278795 |
6. स्टार भारत 277765 |
7. एंड टीवी 167123 |
8. सोनी पल 158482 |
9. जी अनमोल 151173 |
10. रिश्ते 107976 |
टॉप चैनल (ग्रामीण क्षेत्र)
1. जी अनमोल 521080 |
2. सोनी पल 369332 |
3. स्टार भारत 330055 |
4. रिश्ते 296130 |
5. जी टीवी 249133 |
6. स्टार उत्सव 201697 |
7. स्टार प्लस 178174 |
8. कलर्स 169836 |
9. बिग मैजिक 139363 |
10. सोनी टीवी 126753 |
टीआरपी शहरी क्षेत्र
1. कौन बनेगा करोड़पति (सोनी टीवी) 7693 |
2. कुमकुम भाग्य (जी टीवी) 7176 |
3. खतरों के खिलाड़ी(Colors) 6667 |
4. अमूल सारेगामापा लिटिल चैंप्स (जी टीवी) 6333 |
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सब टीवी) 6326 |
6. कुंडली भाग्य (जी टीवी) 6240 |
7. डांस प्लस 3 (स्टार प्लस) 5320 |
8. शक्ति- अस्तित्व के एहसास की (कलर्स) 5115 |
9. ये रिश्ता क्या कहलाता है (स्टार प्लस) 4994 |
10. महाकाली अंत ही आरम्भ है (Colors) 4892 |
11. उड़ान (कलर्स) 4682 |
12. ये है मोहब्बतें (स्टार प्लस) 4235 |
13. नामकरण (स्टार प्लस) 4004 |
14. शनि (कलर्स) 3902 |
15. पिया अलबेला (जी टीवी) 3894 |
16. फियर फाइल्स (जी टीवी) 3770 |
17. दिल से दिल तक (कलर्स) 3757 |
18. इश्कबाज (स्टार प्लस) 3749 |
19. चंद्रकांता (कलर्स) 3702 |
20. ससुराल सिमर का (कलर्स) 3622 |
टीआरपी ग्रामीण क्षेत्र
1. जमाई राजा (जी अनमोल) 5916 |
2. बालवीर (सोनी पल) 5776 |
3. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सोनी पल) 5559 |
4. कुमकुम भाग्य (जी टीवी) 5151 |
5. कुंडली भाग्य (जी टीवी) 4700 |
6. सीआईडी (सोनी पल) 4245 |
7. काला टीका (जी अनमोल) 4223 |
8. कसम (रिश्ते) 3940 |
9. इस प्यार को क्या नाम दूं-एक बार फिर (स्टार उत्सव) 3845 |
10. टशन ए इश्क (जी अनमोल) 3618 |
11. गंगा (जी अनमोल) 3512 |
12. संकट मोचन महाबली हनुमान (सोनी पल) 3128 |
13. यारो का टशन (सोनी पल) 3124 |
14. डांस प्लस 3 (स्टार प्लस) 2997 |
15. अमूल सारेगामापा लिटिल चैंप्स (जी टीवी) 2947 |
16. पिया अलबेला (जी टीवी) 2855 |
17. सतरंगी ससुराल (जी अनमोल) 2846 |
18. नागकन्या (जी अनमोल) 2625 |
19. उड़ान (रिश्ते) 2569 |
20. महक (जी टीवी) 2506 |
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.