live
S M L

शाहिद कपूर ढूंढ रहे हैं अपने लिए नया आशियाना?

साल 2018 में ही शाहिद कपूर दोबारा पिता बने हैं

Updated On: Jan 14, 2019 01:00 PM IST

Arbind Verma

0
शाहिद कपूर ढूंढ रहे हैं अपने लिए नया आशियाना?

बीते साल ही शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के घर नन्हे मेहमान जैन की एंट्री हुई है. मीरा ने एक बेटे को जन्म दिया था जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी. लेकिन अब ऐसी खबरें आ ही हैं कि शाहिद कपूर अपने लिए एक घर ढूंढ रहे हैं.

नया आशियाना ढूंढ रहे हैं शाहिद

हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि शाहिद कपूर इस वक्त अपना नया आशियाना ढूंढ रहे हैं. वो वर्ली में शिफ्ट होना चाहते हैं. नवभारत टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, उन्हें सूत्र ने बताया है कि शाहिद ने घर का चुनाव भी कर लिया है. बताया जा रहा है कि शाहिद ने उसी टावर में घर का चुनाव किया है जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 34 करोड़ का घर खरीदा था लेकिन बाद में वो शिफ्ट नहीं हुए.

2018 में ही बने हैं दोबारा पिता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2018 में ही शाहिद कपूर दोबारा पिता बने हैं और उसी वक्त से वो अपने लिए एक घर ढूंढ रहे हैं. हालांकि, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है क्योंकि पहले से ही उनका एक घर जुहू में है जहां वो अपने परिवार के साथ रह रहे हैं.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi