live
S M L

Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga: क्या राजकुमार हिरानी अब नहीं हैं फिल्म का हिस्सा, हो गया है कुछ ऐसा

राजकुमार राव और सोनम कपूर की आने वाली ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी

Updated On: Jan 12, 2019 01:30 PM IST

Arbind Verma

0
Ek Ladki Ko Dekha To Aisa Laga: क्या राजकुमार हिरानी अब नहीं हैं फिल्म का हिस्सा, हो गया है कुछ ऐसा

सोनम कपूर और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ अगले महीने यानी फरवरी में रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म के दो पोस्टर्स रिलीज किए गए थे. दोनों पोस्टर्स को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन अब इन्हीं पोस्टर्स से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जो बेहद चौंकाने वाली है.

राजकुमार हिरानी का नाम है गायब

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के पोस्टर्स में तो बाकी सभी नजर आए लेकिन राजकुमार हिरानी का नाम कहीं नजर नहीं आया. आप सबसे पहले रिलीज हुए पोस्टर्स अगर देखें तो आपको पता चलेगा कि राजकुमार हिरानी का नाम तकरीबन सभी पोस्टर्स में था लेकिन हाल ही में जारी किए गए पोस्टर्स से उनका नाम ही गायब है. अब ऐसा क्यों हुआ है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो ये तय है कि अब वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. वो इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे थे.

37256126_2145545042381874_3

1 फरवरी 2019 को होगी फिल्म रिलीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राजकुमार राव और सोनम कपूर की आने वाली ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में ऐसा पहली बार होगा जब अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. साथ ही अरसे बाद वो जूही चावला के साथ भी नजर आने वाले हैं.

47374439_2304173453202697_72573507118

47127801_230309034572868_153430

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi