live
S M L

Sangeet Ceremony : प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ इस गाने पर करेंगी परफॉर्म, जानिए

प्रियंका और निक 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से और 3 दिसंबर को ईसाई रिवाज से शादी करेंगे. दोनों ही शादी जोधपुर में होंगी

Updated On: Nov 28, 2018 04:22 PM IST

Ankur Tripathi

0
Sangeet Ceremony  : प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ इस गाने पर करेंगी परफॉर्म, जानिए

बॉलीवुड परिवार में साल की दूसरी बड़ी शादी की तैयारियां शुरू ही चुकी हैं. जी हां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार वाले उम्मेद भवन पैलेस पहुंच चुके हैं. जहां रस्में 29 नंवबर से शुरू होंगी. दोनों का संगीत 30 नवंबर को होगा. इस संगीत में होने वाले डांस को गणेश हेगड़े कोरियोग्राफ करेंगे. वहीं ख़बरों की मानें तो प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा भी डांस करते नजर आएंगी.

पिकंविला की खबर के अनुसार मधु और प्रियंका एक साथ डांस करते नजर आएंगी. जिसके लिए इस जोड़ी ने एक स्पेशल गाना भी चुना है. जी हां ये जोड़ी यहां प्रियंका के सबसे हिट गाने देसी गर्ल पर डांस करते नजर आएंगी. वहीं निक भी प्रियंका के साथ अपने गानों पर परफॉर्म करते नजर आएंगे.

[ यह भी पढ़ें : In Pics : शुरू हुई प्रियंका और निक की शादी की रस्में, सामने आईं खास तस्वीरें, यहां देखिए ]

वहीं खबरों की मानें तो प्रियंका और निक 2 दिसंबर को हिंदू रिवाज से और 3 दिसंबर को ईसाई रिवाज से शादी करेंगे. दोनों ही शादी जोधपुर में होंगी. गौरतलब है कि शादी की तैयारियों का जायजा लेने हाल ही में प्रियंका की मां मधू चोपड़ा जोधपुर में गईं हुईं थी. खबरें यह भी हैं कि दीपवीर की तरह ही अब प्र‍ियंका और निक भी दो रिस्‍पेशन देने जा रहे हैं.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi