live
S M L

लंदन की सड़कों पर इस बार ‘मंगलसूत्र’ फ्लॉन्ट करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों लंदन में हैं

Updated On: Feb 16, 2019 04:37 PM IST

Arbind Verma

0
लंदन की सड़कों पर इस बार ‘मंगलसूत्र’ फ्लॉन्ट करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों लंदन में हैं. प्रियंका की आए दिन कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती ही रहती है. एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद दमदार लुक में नजर आ रही हैं.

गॉर्जियस लुक में दिखीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं. हाल ही में प्रियंका लंदन की सड़कों पर नजर आईं लेकिन इस दौरान वो अपनी शादी के मंगलसूत्र के साथ नजर आईं. दरअसल, प्रियंका हमेशा की तरह अपने डेली रुटीन वर्क के लिए घर से बाहर निकलीं लेकिन इस दौरान वो मंगलसूत्र के साथ कैमरे में कैद हो गईं. प्रियंका अपने मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती नजर आईं. प्रियंका येलो कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.

निक से शादी कर बटोरीं सुर्खियां

प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस से शादी करने के बाद सुर्खियों में आ गई थीं. भारत में इस जोड़े की शादी की खूब चर्चा हुई. दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में 1 और  2 दिसंबर को हुई थी. दोनों की शादी की पार्टी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे थे.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi