प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. इसके अलावा सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ भी साइन कर ली है. लेकिन इस फिल्म के साथ प्रियंका एक रिकॉर्ड भी बना लेंगी. ऐसा करने वाली वो पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस होंगी.
प्रियंका बनाएंगी रिकॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में एक रिकॉर्ड कायम करने वाली हैं. खबरों की मानें तो प्रियंका इस फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा लेंगी. बॉलीवुड में ऐसा अब तक एक्टर्स ही करते आए हैं, लेकिन प्रियंका ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन जाएंगी. मिड-डे ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि, ‘सोनाली बोस की फिल्म प्रियंका और जायरा वसीम पर आधारित है. प्रियंका ने सोचा है कि वो इस फिल्म के प्रॉफिट का हिस्सा लेंगी. ऐसा करने वाली प्रियंका पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. अभी तक, हमने देखा है कि एक्टर्स ही ऐसा करते आए हैं.’
आयशा चौधरी पर आधारित है फिल्म
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर होंगे जो कि प्रियंका के पति का किरदार निभाएंगे. आयशा का किरदार जायरा वसीम निभाएंगी. इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.
हंदवाड़ा में भी आतंकियों के साथ एक एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां के यारू इलाके में जवानों ने दो आतंकियों को घेर रखा है
कांग्रेस में शामिल हो कर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करने जा रहीं फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि वह ग्लैमर के कारण नहीं बल्कि विचारधारा के कारण कांग्रेस में आई हैं
पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी ने उनपर कुछ इसतरह तंज कसा.
मलाइका अरोड़ा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं
संयुक्त निदेशक स्तर के एक अधिकारी को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुधवार लंदन रवाना होने का काम सौंपा गया है.