live
S M L

प्रियंका, निक को किस करके गर्व महसूस करती हैं, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही बात

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने तो दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड पार्टी दी ही लेकिन अब दोनों अमेरिका में भी अपने हॉलीवुड के दोस्तों के लिए भी एक ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं

Updated On: Dec 24, 2018 12:56 PM IST

Arbind Verma

0
प्रियंका, निक को किस करके गर्व महसूस करती हैं, सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर कही बात

भारत में शादी और रिसेप्शन के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका लौट गए हैं. न्यूयॉर्क में दोनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. रविवार को ही उनके परिवार के साथ डिनर की तस्वीर सामने आई थी. लेकिन अब प्रियंका ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो निक को किस करती हुई नजर आ रही हैं.

निक को किस करके गर्व महसूस करती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर निक जोनस के साथ शेयर की है, जिसमें प्रियंका, निक को किस करती हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘वो निक को किस करके सम्मानित महसूस करती हैं. उन्होंने इसकी वजह भी लिखी है. प्रियंका का कहना है कि वो निक को किस करके सम्मानित महसूस करती हैं क्योंकि निक इस धरती के सबसे स्टाइलिश आदमी हैं.’

अमेरिका में होगी जनवरी में पार्टी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने तो दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड पार्टी दी ही लेकिन अब दोनों अमेरिका में भी अपने हॉलीवुड के दोस्तों के लिए भी एक ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं. ये पार्टी जनवरी के आखिरी सप्ताह में दी जाएगी. उससे पहले दोनों स्विटजरलैंड हनीमून के लिए जाएंगे.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi