live
S M L

अर्जुन-मलाइका ढूंढ रहे हैं मुंबई में घर, इसी साल हो सकती है शादी

हाल ही में करण जौहर के शो पर अर्जुन कपूर ने इस बात को स्वीकारा था कि वो रिलेशनशिप में हैं

Updated On: Jan 19, 2019 09:54 AM IST

Arbind Verma

0
अर्जुन-मलाइका ढूंढ रहे हैं मुंबई में घर, इसी साल हो सकती है शादी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने खुलकर किसी के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है. हालांकि, कुछ समय पहले एक शो पर अर्जुन ने कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं जिसके बाद ये खबर पुख्ता तौर पर सामने आने लगी कि वो मलाइका के साथ प्यार में पींगें भर रहे हैं. लेकिन अब ये खबर सामने आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं.

मलाइका-अर्जुन करेंगे शादी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक घर की तलाश में हैं, जहां ये शादी के बाद रहने की सोच रहे हैं. दोनों ने मुंबई में कई सारी प्रोपर्टीज देखी भी है. एक सूत्र के मुताबिक, ‘अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस वक्त एक घर की तलाश में हैं, क्योंकि ये साल 2019 में शादी करने की सोच रहे हैं.’

शो पर अर्जुन ने कबूल की थी बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में करण जौहर के शो पर अर्जुन कपूर ने इस बात को स्वीकारा था कि वो रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि, उन्होंने उस महिला का नाम नहीं बताया था लेकिन सबी को ये बात पता है कि मलाइका और अर्जुन एक साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi