live
S M L

Video : यूरोप की सड़कों पर दंगल गर्ल्स ने मचाया 'डांस दंगल'

इस वीडियो में फातिमा और सान्या एक दूसरे के साथ यूरोप में कर रही हैं मस्ती

Updated On: Sep 01, 2018 09:35 PM IST

Ankur Tripathi

0
Video : यूरोप की सड़कों पर दंगल गर्ल्स ने मचाया 'डांस दंगल'

बॉलीवुड में अपनी फिल्म 'दंगल' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख. इन दिनों अपने एक खास वीडियो के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं. बता दें यह दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं. जो अक्सर मुंबई में साथ स्पॉट होती रहती हैं. हाल ही में फातिमा ने एक वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर साझा किया है इस वीडियो को देखकर अप सोच में पड़ जाएंगे. देखिए यह वीडियो.

इस वीडियो में सान्या और फातिमा बेफिक्र होकर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फातिमा ने लिखा ‘यूरोप में बिंदास होते हुए, यकीन नहीं होता कि सान्या मल्होत्रा की वजह से मैं कभी-कभी कैसी चीजें कर देती हूं.’ वाकई इस वीडियो को देखकर यह लगता है कि यह दोनों क्या कर रहे हैं.

[ यह भी पढ़ें : हॉट ड्रेस पहनकर मलाइका अरोड़ा ने मारी एंट्री, हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार देखिए वीडियो ]

इसी के साथ फातिमा ने सान्या के साथ अपनी यूरोप की कुछ खास तस्वीरों को पोस्ट किया है. इन तस्वीरों में सान्या और फातिमा एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रही हैं. वहीं आपको बता दें सान्या मल्‍होत्रा भी विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ में नजर आएंगी. वहीं फातिमा आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में नजर आएंगी. सान्या की फिल्म 'पटाखा' 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi