क्या टीवी और क्या फिल्म...सभी जगह इस कलाकार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हम बात कर रहे हैं अभिनेता मनोज जोशी की जिन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े अवॉर्ड पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया.
मनोज जोशी को दिया गया पद्मश्री
बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया. मनोज जोशी को साल 1990 में जिए गए उनके चाणक्य के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है. मनोज जोशी थियेटर एक मंझे हुए आर्टिस्ट हैं. जिन्हें साल 2003 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘हंगामा’ से पहचान मिली. इस फिल्म के बाद मनोज जोशी ने कई यादगार फिल्में कीं.
Many congratulations to one of mi favourite Artist, @actormanojjoshi you are a True Character pic.twitter.com/db2ZExMSEN
— Rahul BHV Sharma (@rabwins) April 2, 2018
41 लोगों को दिया गया सम्मान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पद्म सम्मान के लिए चुने गए 84 लोगों में से बचे हुए 41 विशिष्ट नागरिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी इस सम्मान से नवाजा गया. इससे पहले 20 मार्च को भी ऐसे ही एक समारोह में मशहूर संगीतकार इलैया राजा और शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान समेत 39 हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बादामी और चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे
केंद्रीय कैबिनेट ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषियों को मौत की सजा देने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी
चेतन भगत अपने अजीबो-गरीब ट्वीट्स के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल होते रहते हैं.
आलोक कुमार ने कहा, ‘फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है. यदि निर्णय आशानुरूप नहीं आता है तो संसद द्वारा कानून बनाकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा.'
यशवंत सिन्हा के राजनीति से संन्यास लेने के बाद अटकलें थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं