live
S M L

मुंबई: ‘अंदाज अपना अपना’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी हुए अस्पताल में भर्ती

हृदय से संबंधित शिकायतों के चलते राजकुमार संतोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Updated On: Mar 01, 2018 11:49 AM IST

Akash Jaiswal

0
मुंबई: ‘अंदाज अपना अपना’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी हुए अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार संतोषी को हृदय से संबंधित शिकायतों के चलते मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि डॉक्टर्स ने उनपर एंजियोप्लास्टी परफॉर्म किया जिसके बाद अब उनकी सेहत में सुधार है.

बता दें कि बीती रात को राजकुमार ने हृदय से संबंधित शिकायतें की जिसके बाद उन्हें फौरान मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाया गया. अब डॉक्टर्स द्वारा मिले ट्रीटमेंट के बाद वो काफी हद तक ठीक हैं.

बतातें चलें कि राजकुमार ने बॉलीवुड में ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है. राजकुमार को उनकी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ के लिए बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के तौर पर नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है.

 

0

अन्य बड़ी खबरें

वीडियो
KUMBH: IT's MORE THAN A MELA

क्रिकेट स्कोर्स और भी

Firstpost Hindi