view all

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 नवंबर को कच्चातीवु के निकट 25 नौकाओं के मछलियां पकड़ने के जाल कथित रूप से नष्ट कर दिए थे

Bhasha

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में नेदुनतीवु के निकट कथित रूप से मछलियां पकड़ रहे तमिलनाडु के 10 मछुआरों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गंगाधरन ने कहा कि नगापट्टिनम जिले के अक्कारापेट्टाई के मछुआरों को नेदुनतीवु के निकट मछलियां पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि मछलियां पकड़ने की नौकाओं के साथ उन्हें केंकेसनतुरई ले जाया गया है.


इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने 14 नवंबर को कच्चातीवु के निकट 25 नौकाओं के मछलियां पकड़ने के जाल कथित रूप से नष्ट कर दिए थे जिसके बाद तमिलनाडु के 1600 मछुआरों को जालों के बिना वापस लौटना पड़ा था.

श्रीलंकाई सेना ने नेदुनतीवु के पास कथित रूप से मछलियां पकड़ने के मामले में पुडुकोट्टाई जिले से सात नवंबर को चार मछुआरों को गिरफ्तार किया था.