view all

मलाला बनेंगी सबसे युवा यूएन शांति दूत

यह विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से दिआ जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली मलाला यूसुफजई का संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में चयन किया है. इसी के साथ मलाला अब सबसे कम उम्र संयुक्त राष्ट्र शांति दूत भी बन जाएंगी. यह विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से दिआ जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है.

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने घोषणा की कि मलाला दुनियाभर में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगी. अधिकारिक तौर पर उन्हें एक समारोह में सोमवार को जिम्मेदारी दी जाएगी.


19 वर्षीय मलाला पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सभी बच्चों को शिक्षा के अधिकार लिए अभियान चला रही थीं. तालिबान के आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी थी. गुटेरेस ने कहा कि गंभीर खतरे के बावजूद मलाला ने महिलाओं, लड़कियों और सभी लोगों के अधिकारों के लिए अटल प्रतिबद्धता दिखाई.

संयुक्त राष्ट्र के अन्य शांति दूतों में अभिनेता माइकल डगलस और लियानार्दो डिकैप्रियो जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं.