view all

Harry weds Meghan: प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल हुए एक दूजे के

बॉलीवुड हिरोइन प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल होंगी. यह शादी सेंट जॉर्ज चेपल में आयोजित हो रही है

Bhasha

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए. इंग्लैंड के विंडसर कासल के सेंट जॉर्ज चैपल में दोनों की शादी का समारोह संपन्न हुआ. अब प्रिंस हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स और मेगन मार्कल डचेस ऑफ ससेक्स कहलाएंगी.

हालांकि, इस खास मौके पर मर्कल के बीमार पिता शामिल हुए और उनकी जिम्मेदारी प्रिंस ऑफ वेल्श प्रिंस चार्ल्स ने निभाई.

मर्कल ने हाल में बताया कि विंडसर कैसल में होने वाली शादी में उनके बीमार पिता शामिल नहीं होंगे. मर्कल ने प्रिंस चार्ल्स से अनुरोध किया कि वह शादी के दौरान की जिम्मेदारी निभाएं.

इस बीच शाही शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. इस शादी में अंग्रेजी पॉप गर्ल ग्रुप यानी स्पाइस गर्ल्स समूह की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी.

बॉलीवुड हिरोइन प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल होंगी. यह शादी सेंट जॉर्ज चेपल में आयोजित हो रही है. एंटरटेनमेंट टूनाइट के मुताबिक स्पाइस गर्ल्स शादी में मौजूद रहेंगी लेकिन यहां वह शो नहीं करेंगी.

फोटो रॉयटर से

'राजकुमारी' बनेंगी ब्राइड्समेड

शाही शादी में तीन साल की राजकुमारी शारलट ब्राइड्समेड बनेंगी. मेगन की शादी में छह ब्राइड्समेड होंगी. राजकुमारी शारलॉट राजकुमार विलियम और केट मिडिल्टन की बेटी हैं.

शारलट का बड़ा भाई चार साल का राजकुमार जॉर्ज तीन अन्य छोटे बच्चों के साथ पेज बॉय बनेगा. बीबीसी की खबर के मुताबिक अभी तक ब्राइड्समेड और पेजबॉय के कपड़ों के बारे में नहीं बताया गया है.